{"_id":"6316e549d1e411670b234c7d","slug":"compound-businessman-piyush-jain-update-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयूष जैन के घर पर लगे बाउंसर: आनंदपुरी निवास पर अफसरों को मिले थे 177 करोड़, क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयूष जैन के घर पर लगे बाउंसर: आनंदपुरी निवास पर अफसरों को मिले थे 177 करोड़, क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं
Tue, 06 Sep 2022 11:45 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:45 AM IST
सार
पीयूष के आनंदपुरी स्थित आवास से 177.45 करोड़ और कन्नौज स्थित आवास से 19 करोड़ समेत 196.45 करोड़ नकद मिला था। इसके अलावा 23 किलो सोने की सिल्ली मिली थी। इसमें 12 किलो विदेशी सोना था। हालांकि हाईकोर्ट से पीयूष जैन को दोनों मामले में भी जमानत मिल गई है लेकिन जांच चल रही है।
विज्ञापन
पीयूष जैन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने घर पर अरबों रुपये की नकदी रखने वाले पीयूष जैन के घर पर अब बाउंसर तैनात हो गए हैं। क्षेत्र में बाउंसर तैनात होने पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल पीयूष जैन को सोना तस्करी और जीएसटी चोरी मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिली है। जल्द ही जेल से बाहर आने वाला है।
विज्ञापन
साधारण रहन सहन वाले पीयूष के घर से 177 करोड़ की नकदी मिली थी। जिसे उसने घर की अलमारियों में छिपाकर रखा था। डीजीजीआई अहमदाबाद ने 22 दिसंबर को शिखर पान मसाला, गणपति रोड कैरियर्स के मालिक प्रवीण जैन और पीयूष जैन के यहां एक साथ छापा मारा था।
विज्ञापन
इसमें पीयूष के आनंदपुरी स्थित आवास से 177.45 करोड़ और कन्नौज स्थित आवास से 19 करोड़ समेत 196.45 करोड़ नकद मिला था। इसके अलावा 23 किलो सोने की सिल्ली मिली थी। इसमें 12 किलो विदेशी सोना था। हालांकि हाईकोर्ट से पीयूष जैन को दोनों मामले में भी जमानत मिल गई है लेकिन जांच चल रही है।
विज्ञापन
ईडी ने भी पीयूष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच-पड़ताल के बाद अफसर पीयूष या इसके परिजनों से पूछताछ कर सकते हैं। वहीं सूत्रों ने बताया कि पीयूष के आनंदपुरी आवास पर दो बाउंसर कुछ दिनों से तैनात हैं। क्षेत्रीय लोगों में इसकी कई चर्चाएं हैं। पीयूष ने अपने घर पर कटीले तारों की फेंसिंग भी पहले से ही करा रखी है। जिसमें रात में करंट भी दौड़ता था।