फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complex fire: Situation in Bans Mandi area like curfew for three days

कॉम्प्लेक्स अग्निकांड: बांस मंडी में स्थिति कर्फ्यू जैसी, बुजुर्ग बोले- 70 वर्षों में नहीं देखी ऐसी आग

Mon, 03 Apr 2023 10:31 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Apr 2023 10:31 AM IST
विज्ञापन
Complex fire: Situation in Bans Mandi area like curfew for three days
कॉम्प्लेक्स अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में बासमंडी क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्गों का कहना है कि पिछले 70 वर्षों में ऐसी आग शहर में नहीं देखी। सबसे ज्यादा चहल-पहल रहने वाले इस क्षेत्र में आग की घटना की वजह से सन्नाटा पसरा है। लोगों की भीड़, वाहनों का आवागमन सभी कुछ बंद है। जरीब चौकी चौराहे से और दूसरी ओर घंटाघर चाैराहे से बासमंडी की ओर आने-जाने वाली मुख्य सड़क पर कर्फ्यू जैसे हालात हैं। हर पांच सौ मीटर पर बैरिकेडिंग लगाई गई है।

विज्ञापन


बीच-बीच में पुलिस विभाग की ओर से एनाउंस किया जाता है कि इस पूरे क्षेत्र में जहां भी आग लगी है, वहां तक सड़क पर लोगों बिल्कुल न निकलें। यहां की सड़क पर सिर्फ फायर ब्रिगेड के वाहन और फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारी व पुलिस व आग बुझाने में लगी एनडीआरएफ टीम के लोगों को ही चलने की अनुमति है। यह स्थिति कई दिन हो जाने की वजह से वहां के बच्चे भी कई जगहों पर हाथों में छड़ी लेकर आग वाले रास्ते की तरफ जाने से लोगों को रोक रहे हैं।

विज्ञापन

बीच-बीच में व्यापारी संगठनों के लोग व जनप्रतिनिधि इस घटना से पीड़ित लोगों के पास पहुंचकर उन्हें सब कुछ ठीक होने जाने का आश्वासन दे रहे हैं। इसी तरह जो जिन मॉल में आग लगी है, उसके ठीक समाने सड़क के इस पार अपने बचाए गए सामानाें के साथ कारोबारी जमीन पर ही बैठकर आग बुझने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं पर भाेजन भी और वहीं पर सो भी रहे हैं। हमने अपने जीवन में इतनी बड़ी आग कभी नहीं देखी। सबसे बड़ी बात यह है कि आग को तीन दिनों तक बुझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। अभी भी हालत पूरी तरह से सामान्य नहीं हो पाए। इस घटना से सभी आहत हैं।
विज्ञापन

रामेश्वर गुप्ता सरंक्षक कानपुर उद्योग व्यापार मंडल
जिन व्यापारियों की दुकानें जली हैं, उनको किसी दूसरी जगह कुछ दिन के लिए जगह दी जाए जिससे लोग अपना कारोबार शुरू कर सकें। इसके लिए प्रशासन से मांग की गई हैा- राजेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष कानपुर उद्योग व्यापार मंडल

हमने तो पूरे उत्तर प्रदेश में ऐसी आग नहीं देखी। घटना बहुत बड़ी है, अब सरकार से मांग है कि जिन व्यापारियों का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई सरकार की ओर से हो जाए।- चंद्रप्रकाश ओमर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कानपुर उद्योग व्यापार मंडल

 
विज्ञापन

बेसमेंट में भरा पानी
धधकती इमारतों में लगातार पानी डालने से उनके बेसमेंट में पानी भर गया है। इस पानी को निकालने के लिए जनरेटर से मड पंप भी चलाया गया था, पर पंप के मुहाने में बार-बार पन्नियां आदि फंसने की वजह से दमकल कर्मचारियों को उन्हें हटाने अंदर जाना पड़ रहा था, हादसे की आशंका के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के कहने पर मड पंप हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed