फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complaints will be registered only on the old number of Kesco for three months

Kanpur News: तीन माह तक केस्को के पुराने नंबर पर ही दर्ज होंगी शिकायतें

Wed, 08 Oct 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Complaints will be registered only on the old number of Kesco for three months
कानपुर। बिजली संबंधी उपभोक्ताओं की शिकायतें अभी तीन माह तक केस्को के हेल्पलाइन नंबर 18001801912 पर दर्ज होंगी। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) गाइडलाइन जारी करेगा जिसके बाद 1912 पर ही उपभोक्ताओं की शिकायतें केंद्रीयकृत कॉल सेंटर पर जाएंगी और उनका त्वरित निस्तारण हो सकेगा।
विज्ञापन

अभी शहर में केस्को के करीब साढ़े सात लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब 60 प्रतिशत उपभोक्ताओं को हर दिन केस्को की किसी न किसी समस्या (मीटरिंग, बिलिंग, फॉल्ट आदि) से जूझना पड़ता है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए केस्को मुख्यालय में कॉल सेंटर बनाया गया है जहां 40 लाइनों पर करीब 135 कर्मी कार्यरत हैं। यहां हर दिन करीब एक हजार के आसपास शिकायतें दर्ज होती हैं। इसी को देखते हुए अब केंद्रीयकृत कॉल सेंटर पर जोर दिया गया जो नोएडा और लखनऊ से संचालित होगा। इसके बाद 1912 नंबर पर ही शिकायतें दर्ज होंगी। इनमें से 65 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण नोएडा और 35 प्रतिशत की सुनवाई लखनऊ से होगी। यूपीपीसीएल इसे लेकर गाइडलाइन जारी होगा जिसमें करीब तीन माह का समय लग सकता है। उसके बाद ही कॉल सेंटर का केंद्रीयकृत हो सकेगा। केंद्रीयकृत काॅल सेंटर होने के बाद यहां के तैनात कर्मियों के समायोजन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


एक सप्ताह में दर्ज शिकायतें
29 सितंबर: 562
30 सितंबर: 992
01 अक्तूबर: 999
02 अक्तूबर: 640
03 अक्तूबर: 784
04 अक्तूबर: 1082
05 अक्तूबर: 550

वर्जन
यूपीपीसीएल से आदेश आने के बाद ही नया सिस्टम शुरू होगा। अभी इसमें दो से तीन महीने का समय लग सकता है। तब तक पुराने नंबर पर ही शिकायतें सुनी जाएंगी।
- सेमुअल पाल एन, प्रबंध निदेशक, केस्को
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed