फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complaint to SDM about ration shortage, team arrives to investigate

Kanpur News: राशन घटतौली की एसडीएम से शिकायत, जांच करने पहुंची टीम

Wed, 31 Dec 2025 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Complaint to SDM about ration shortage, team arrives to investigate
रूरा। मैथा तहसील के कारी कलवारी के कोटेदार द्वारा वितरण में घटतौली करने का आरोप लगा ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम मैथा से शिकायत की थी। मंगलवार को दो सदस्यीय टीम जांच करने गांव पहुंची। टीम ने चार घंट में करीब 50 से अधिक कार्ड धारकों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


मैथा एसडीएम राजकुमार पांडेय ने बताया कि कारी कलवारी की कोटेदार पर ग्रामीणों ने राशन वितरण में घटतौली के आरोप लगाए थे। इस पर नायब तहसीलदार अनुरूद्ध सिंह चौहान, पूर्ति निरीक्षक विनीत राजपूत को जांच के लिए भेजा गया था। नायब तहसीलदार ने बताया कि सुबह 11 बजे के करीब गांव पहुंचकर सबसे पहले कारी कलवारी इसके अलावा उसके तीन मजरे लुखड़दौरा, कुरियनपुरवा व प्रेमाधाम के 50 से अधिक कार्ड धारकों के बयान दर्ज किए गए हैं। पूरी रिपोर्ट तैयार कर बुधवार को एसडीएम मैथा को सौंप दी जाएगी। अधिकांश लोगों ने घटतौली के बयान दर्ज कराए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed