फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   complaint filed against Inspector and two soldiers

फर्रुखाबाद: दरोगा व दो सिपाही के खिलाफ परिवाद दर्ज, धमकाने से अधेड़ की मौत व जबरन अंतिम संस्कार कराने का आरोप

Thu, 20 Aug 2020 09:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Aug 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
complaint filed against Inspector and two soldiers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाने के एक दरोगा और दो सिपाहियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज किया गया है। इसमें कांशीराम कालोनी का आवास खाली कराने को धमकाने पर अधेड़ की हृदय गति रुकने से मौत होने और पोस्टमार्टम कराए बगैर जबरन अंतिम संस्कार कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया निवासी रामनरेश बाथम ने मऊदरवाजा थाने के दरोगा सद्दाम खान, सिपाही गोविंद व राजवीर सिंह के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इसमें कहा कि भाई सुशील कुमार उर्फ पप्पू कांशीराम कालोनी में भतीजे रतन उर्फ कल्लू के साथ रहते थे।
विज्ञापन


दरोगा व सिपाही कालोनी में आकर भाई और भतीजे पर आवास खाली का दबाव बनाने लगे। 7 जून 2020 को 11 बजे कालोनी आकर भाई सुशील उर्फ पप्पू को बुरी तरह गाली देकर धमकाया। इससे भयभीत होने से भाई की हृदयगति रुकने से उसी दिन एक बजे दोपहर में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम कराने को पुलिस को जानकारी दी। दरोगा ने पोस्टमार्टम कराए बगैर जबरन भाई के शव का अंतिम संस्कार करा दिया। पीड़ित के अधिवक्ता विजय कुमार शर्मा ने सुनवाई के दौरान दलीलें पेश कीं। सुनवाई पूरी होने पर सीजेएम ने दरोगा व सिपाही के खिलाफ परिवाद दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed