फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complaint against swimming pool operator and his partner

Kanpur News: स्विमिंग पूल संचालक व उसके साथी के खिलाफ तहरीर

Sun, 20 Apr 2025 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Complaint against swimming pool operator and his partner
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम जगमोहनपुर स्थित स्विमिंग पूल में शनिवार को हुई किशोर की मौत पर पिता ने पूल संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें संचालक व उसके साथी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

पूल में जान गंवाने किशोर गोपाल के पिता केशव सिंह निवासी सबलपुर थाना अजीतमल जिला औरैया ने थाना प्रभारी बकेवर को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्हें शनिवार शाम सात बजे सोशल मीडिया के माध्यम से बेटे के डूबने की जानकारी हुई। बताया कि पुत्र के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन

मृतक किशोर के पिता ने पूल संचालक व उनके एक साथी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। थाना प्रभारी बकेवर भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है, जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर की मौत पानी में डूबने से आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed