{"_id":"59b037cc4f1c1bec7f8b471b","slug":"competition-for-200-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां 200 के नोट के लिए मच गई होड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां 200 के नोट के लिए मच गई होड़
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
दो सौ के नए नोट हर कोई लेना चाह रहा, बैंकों में मची होड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 के बाद अब 200 का नया नोट हासिल करने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। जिन्हें खाते से रुपये नहीं निकालने थे, वे नोट बदलवाने के लिए अपने जानने वालों से जुगाड़ भिड़ाते रहे। कई सफल हुए तो कुछ को निराशा हाथ लगी।
बुधवार को कानपुर शहर की चुनिंदा बैंकों ने 200 के नोट के दर्शन कराए। किसी बैंक ने रुपये निकालने आए खाताधारक को दो नोट दिए तो किसी बैंक में अधिकतम पांच नोट दिए गए। ज्यादा मांगने वालों को इनकार कर दिया गया।
रिजर्व बैंक ने सोमवार को 200 के नए नोटों की सप्लाई बैंकों में कर दी थी। बैंकों ने बुधवार से इसका वितरण किया। सबसे पहले एसबीआई की माल रोड स्थित मेन ब्रांच ने वितरण किया। यहां नए नोट सिर्फ खाते से रुपये निकालने वालों को ही मिले। नए नोटों की सप्लाई अधिक न होने की वजह से सिर्फ नमूने के तौर पर लोगों को नोट दिए गए।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक के सूत्र बताते हैं कि यूपी और उत्तराखंड की 400 से ज्यादा बैंकों में नोट पहुंचा दिए गए हैं। प्रिंटिंग प्रेस से नोटों की सप्लाई बढ़ते ही बैंकों में भी सप्लाई बढ़ाई जाएगी। अभी तक कुल 20 करोड़ रुपये के नोट बैंकों में जा चुके हैं। शुरुआत में एक बैंक के हिस्से पांच से 20 गड्डियां ही पहुंचीं। रिजर्व बैंक के सूत्र बताते हैं कि किसी बैंक को एकमुश्त देने के बजाय उसे लगातार नए नोटों की गड्डियां पहुंचाई जाएंगी।