फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Commission Vice-Chairman takes a tough stance on the safety of sanitation workers.

Kanpur News: सफाईकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सख्त हुए आयोग उपाध्यक्ष

Fri, 14 Aug 2026 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Commission Vice-Chairman takes a tough stance on the safety of sanitation workers.
कानपुर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने गुरुवार को सर्किट हाउस में केडीए, नगर निगम समेत संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण की समीक्षा की। उन्होंने कल्याणपुर के गोवा गार्डन स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में सफाई के दौरान जान गंवाने वाले मो. आबिद और मो. जावेद के परिजनों को 30-30 लाख रुपये के चेक और प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने संविदा सफाईकर्मियों की मौत पर उनके आश्रितों को नौकरी देने के लिए जिलाधिकारी व नगर आयुक्त को पत्र लिखने की जानकारी दी। गिल ने निर्देश दिए कि मॉल, अस्पताल और निर्माणाधीन भवनों में सीवर संबंधी मानक पूरे नहीं होने पर बिल्डरों को एनओसी न दी जाए। यहां 50 सफाई कर्मचारियों को बीमा की सुविधा भी दी गई। शहर के 754 खुले मैनहोल पर ढक्कन लगाने को कहा। रात में सीवर सफाई पर रोक के साथ ही हाथ से सफाई की जगह रोबोटिक मशीनों के इस्तेमाल के निर्देश दिए। बाबूपुरवा में सफाईकर्मी से मारपीट मामले में भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में दिशा राज्य स्तरीय समिति के सदस्य राजू वाल्मीकि समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed