फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Comedian Raju Shrivastava regained consciousness, Raju is still on ventilator

Raju Shrivastava: कॉमेडियन को आया होश, अभी भी वेंटिलेटर पर हैं राजू, बेटी बोली- धीरे-धीरे हो रहे हैं ठीक

Thu, 25 Aug 2022 06:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Aug 2022 06:12 PM IST
सार

राजू श्रीवास्त्व के होश में आने की खबर से उनके परिवार समेत फैंस भी काफी खुश हैं।  सुबह जानकारी सामने आई कि आखिरकार 15 दिनों के बाद कॉमेडियन को होश आ गया है। हालांकि अभी भी राजू वेंटिलेटर पर हैं।

विज्ञापन
Comedian Raju Shrivastava regained consciousness, Raju is still on ventilator
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने कलाकार के लिए पूरे देश में की गई दुआएं आखिरकार काम आईं हैं। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को एम्स हॉस्पिटल में गुरुवार को होश आ गया। उन्हें कुछ देर के लिए वेंटिलेटर से हटाया गया था। हालांकि अभी वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है। मगर जैसे ही यह सूचना घर वालों व रिश्तेदारों को मिली, तो सभी के चेहरे में खुशी झलक पड़ी। उनके प्रशंसकों ने भी भगवान को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

राजू के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने बताया कि दस अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल्ली में जिम करने के दौरान हार्ट अटैक पड़ा था। इसके बाद उन्हें तुरंत ही एम्स में विरष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में भर्ती कराया गया था। मगर उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। तब से वह कोमा में ही थे। पूरा देश उनके लिए दुआ मांग रहा था, जिसका असर गुरुवार को देखने को मिला है।

विज्ञापन

राजू श्रीवास्तव के पीए गर्वित नारंग ने बताया कि गुरुवार सुबह उन्हें होश आया, तो डॉक्टरों ने बाहर आकर यह जानकारी परिजनों को दी है। इसके बाद पत्नी शिखा श्रीवास्तव भी राजू से मिलने के लिए गई। हालांकि बाहर आने के बाद वह काफी दुखी थी। मगर दूसरी तरफ पति से मिलने की खुशी भी थी। परिवार वालों ने कहा कि देश दुनिया में चल रही दुआओं का असर है कि राजू ने आंखे खोली हैं।

विज्ञापन

बेटी बोली-पापा की हालत स्थिर है, धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं
 राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने कहा है कि मेरे पापा की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वह इस समय वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने कहा कि केवल एम्स दिल्ली और राजू जी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के बयान ही भरोसेमंद और वास्तविक हैं। किसी और की ओर से कोई अन्य समाचार या बयान अविश्वसनीय है। हम उनके और उनके सभी शुभचिंतकों के आभारी हैं।

विज्ञापन

राजू के प्रशंसकों ने हनुमान जी को चढ़ाया प्रसाद
राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना के साथ प्रशंकों ने शास्त्री चौक स्थित हनुमान मंदिर में भगवान को प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान लोगों ने भगवान से प्रार्थना करी कि जल्द ही राजू भाई स्वस्थ होकर अपने शहर आए। हम सभी उनकी प्रतिक्षा कर रहे हैं। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ गौरव वर्मा, शिव कुमार, किशोर सिंह, ऋषभ तिवारी, अभिषेक मिश्रा, अमित यादव, संदीप बाजपेई, हरेंद्र तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। 

हम सभी लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे, जो भगवान ने सुनी और राजू भाई के होश आने के शुभ समाचार मिले। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह जल्द अस्पताल से अपने घर आए और हम लोगों को ठहाका लगाने पर मजबूर करें। उनकी आवाज सुनने के लिए हम सब बेसबरी से इंतजार कर रहें हैं।  -श्याम शुक्ला, ट्रांसपोर्टर नेता

देश ही नहीं विदेशों में भी उनकी सलामती की दुआ की जा रही थी। विश्वास ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास था कि भगवान उन्हें जल्द स्वस्थ करेंगे। उनकी हर पल याद सताती थी। जब से सुना है कि उनको होश आ गया है तब से एक बार आवाज सुनने के लिए हम सभी लोग बेसबरी से इंतजार कर रहें हैं।  -ज्ञानेश मिश्रा, व्यापारी नेता

जिसके लिए पूरा देश और दुनिया दुआ कर रहा हो उसे क्या हो सकता है। वह तो देश का हीरा है। पूरी उम्मीद थी कि भगवान राजू को जल्द स्वस्थ करेंगे। अब राजू जल्दी से अपने पुराने अंदाज में आकर देश को फिर से हंसाए यही ईश्वर से दुंआ करेंगे। क्योंकि उसको सुनने के लिए हर कोई तरस रहा है।  -आरसी शर्मा सुभाष इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed