फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Come, this time let us immerse the idols with respect.

Kanpur News: आइए, इस बार मूर्तियों का करें ससम्मान भू-विसर्जन

Tue, 07 Oct 2025 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Come, this time let us immerse the idols with respect.
कानपुर। दिवाली के बाद भगवान श्रीगणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों का ससम्मान भू-विसर्जन करने के लिए अमर उजाला इस साल फिर भू विसर्जन पर्व मना रहा है। यह आयोजन श्री ओमर वैश्य युवा परिवार के सहयोग से किया जाएगा। लोगों को मूर्तियों को इधर-उधर रखने की जगह उनका भू-विसर्जन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन


इंडस्टि्रयल एरिया चार खंभा कुआं स्थित अमर उजाला कार्यालय में सोमवार को श्री ओमर वैश्य युवा परिवार के सदस्यों व अन्य संस्थाओं के साथ तैयारी बैठक आयोजित की गई। इसमें मूर्तियां एकत्र करने, भू-विसर्जन समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। तय हुआ कि इस पर्व में लोगों की सहभागिता के लिए शहर में 50 जगह मूर्ति एकत्रीकरण सेंटर बनाए जाएंगे। लोग इन सेंटर पर मूर्तियां, वस्त्र और माला अलग-अलग कर कागज की थैली में पैक कर देंगे। मूर्तियों का एकत्रीकरण 25 अक्तूबर को होगा और परमट स्थित काली घाट पर 26 अक्तूबर को भू-विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में यह लोग रहे मौजूद
जानकी परिवार की साक्षी गुप्ता, कोषाध्यक्ष स्वीटी गुप्ता, लक्ष्मी, अध्यक्ष प्रीती गुप्ता, श्रीजगन्नाथ सेवा समिति महिला मंडल की अध्यक्ष अनीता गुप्ता, श्री ओमर वैश्य युवा परिवार के संरक्षक अलंकार ओमर, तरुण गुप्ता, कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष अमित दोसर, रामनवमी कमेटी लाठी मोहाल के अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, किराना बाजार के उमेश गुप्ता, सिरकी मोहाल व्यापार मंडल के संजय ओमर, जानकी परिवार मंत्राणी की उपासना, रोटरी क्लब कानपुर ईस्ट के नरेंद्र ओमर, अक्षय गुप्ता, हूलागंज बर्तन बाजार से ईश्वरचंद्र वर्मा, मनीराम बगिया के हिमांशू गुप्ता, युवा परिवार के प्रचार मंत्री ब्रजेश गुप्ता, कैनाल रोड हूलागंज से दिनेश ओमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed