{"_id":"615f30908ebc3e9fbb6848c0","slug":"colored-husks-were-being-sold-in-the-name-of-kashmiri-chillies-food-safety-department-caught-factory","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी मिर्च के नाम पर बेच रहे थे रंगी भूसी: खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ी फैक्ट्री, महाराजा नाम से सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी मिर्च के नाम पर बेच रहे थे रंगी भूसी: खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ी फैक्ट्री, महाराजा नाम से सप्लाई
Fri, 08 Oct 2021 05:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 08 Oct 2021 05:26 AM IST
विज्ञापन
कश्मीरी लाल मिर्च में मिला रहे भूसी
- फोटो : amar ujala
कानपुर मे मिलावटखोर कश्मीरी मिर्च के नाम पर आपको रंगी भूसी खिला रहे हैं। कहीं महाराजा कश्मीरी पाउडर तो कहीं स्वास्तिक कश्मीरी पाउडर या इसी तरह के अन्य नामों से इसकी ब्रिकी लगभग हर दुकान में हो रही है। यही रंगी भूसी कश्मीरी मिर्च का पर्याय बन गई है। सालों से बिक रहे इस अखाद्य पाउडर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर अब पड़ी है।
गुरुवार को यशोदा नगर में मेसर्स शरद ट्रेडिंग प्रतिष्ठान पर छापा मारकर इसका कारोबार पकड़ा गया। यहां महाराजा और स्वास्तिक ब्रांड का कश्मीरी पाउडर पैक होते मिला। इसमें कश्मीरी मिर्च के बजाय लाल रंग से रंगी धान की भूसी और पिसी साधारण मिर्च भरी जा रही थी।

मौके पर करीब आठ लाख रुपये कीमत का माल सीज किया गया है। इसमें पैक्ड कश्मीरी पाउडर के अलावा भूसी, लाल रंग और साधारण मिर्च का स्टॉक शामिल है। अभिहित अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कश्मीरी पाउडर के लिए महाराजा नाम अघोषित ब्रांड बन गया है।
इसमें रंगी भूसी बेची जा रही है। जानकारी के अभाव में लोग धड़ल्ले से खरीद रहे हैं। कश्मीरी मिर्च के नाम पर मिलावटखोरी की सूचना पर यहां कार्रवाई की गई। इस प्रतिष्ठान में कस्तूरी मेथी और दलिया की री-पैकिंग के नाम पर अन्य मसालों की भी मैन्युफैैक्चरिंग पाई गई है। खाद्य पदार्थों का लाइसेंस होने के बावजूद अखाद्य पदार्थ की पैकिंग होते पाई गई।
गंभीर अपराध पर पुलिस फर्म के मालिक मेसर्स शरद गुप्ता और अविनाश कुमार से पूछताछ कर रही है। कारोबारी ने स्वीकार किया है कि वो दुकानदारों से इसे कश्मीरी मिर्च के नाम पर बिक्री के लिए कहते थे। प्रदेश के कई जिलों में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, थोक और फुटकर दुकानदारों को कश्मीरी मिर्च के नाम पर कश्मीरी पाउडर की बिक्री की जा रही है।