फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Color shots will paint the sky...the axe will attack with color

Kanpur News: आसमान को रंगेंगे कलर शाॅट...कुल्हाड़ी करेगी रंग से वार

Tue, 11 Mar 2025 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Color shots will paint the sky...the axe will attack with color
हटिया रंगवाली गली मे एक रंग अबीर गुलाल की दुकान पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : संवाद
कानपुर। होली पर देसी पिचकारियों से बाजार पट गए हैं। बाहुबली की तलवार और पुष्पा की कुल्हाड़ी स्टाइल वाली पाइप पिचकारी बच्चों को खूब भा रही है। इस बार चार्ज होने वाली पिचकारी भी बाजार में है।
विज्ञापन


वहीं, पहली बार बाजार में आए आसमान को रंगने वाले कलर शॉट भी लोगों को खूब पसंद आ रहे। फलों से बने रंग व कई फ्लेवर वाले आइस्क्रीम गुलाल भी बाजार में छाए हैं।
विज्ञापन



बाजार में इस बार फलाें से बने रंग और गुलाल पहली बार आए हैं। वहीं, रंग की जगह हर्बल गुलाल ने ले ली है। बाजार में 15 तरह के हर्बल गुलाल उपलब्ध हैं। स्प्रे पिचकारी की अच्छी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गिफ्ट पैंकिंग स्टाइल में रंग और गुलाल की खूब बिक्री हो रही है। स्प्रे वाले रंग के अलावा पार्टी पॉपअप बाजार में आए हैं। रंग बिरंगें धुआं, सिलिंडर, फायर पाइप बाजार में लाए गए हैं।

गुमटी नंबर पांच में रंग-गुलाल के व्यापारी शिवम साहू ने बताया कि मशाल, मैजिक ग्लास, फायर गन, कलर शॉट, सिलिंडर, कलर पेस्ट बाजार में हैं। मशाल पांच तरह के रंग और धुआं फेंकता है। इसका एक पीस 350 से 400 रुपये का है। मैजिक ग्लास 60 रुपये पीस है। सिलिंडर की रिफलिंग भी होती है।

आसमान में जाकर रंग छोड़ने वाले शॉट की कीमत 700-1200 रुपये प्रति पीस है। बाजार में फलों के बने रंग-गुलाल आए हैं। इन्हें फलों से तैयार किया गया है। इसमें आम, संतरा प्रमुख है। टी-शर्ट की कीमत 60 से 200 रुपये और कुर्ता व कुर्ती की कीमत 300-350 रुपये प्रति पीस है। स्टाइलिश चश्में 60 से 180 रुपये प्रति पीस में है।

पिचकारी व्यापारी प्रेम भाटिया और बब्ली सरदार ने बताया कि चार्जिंग पिचकारी पहली बार बाजार में आई है। इसकी कीमत साइज के अनुसार 500 से 2500 रुपये है। बाहुबली की तलवार और पुष्पा कुल्हाड़ी वाली पाइप पिचकारी की कीमत 150-200 रुपये प्रति पीस है। राकेट लांचर 250 रुपये प्रति पीस है। गुलाल गन, फाग, पाइप पिचकारी की भी अच्छी मांग है।

रंग की 10 और गुलाल की 90 प्रतिशत बिक्री
होली पर हटिया और पुराना जनरलगंज में थोक दुकानें लग चुकी हैं। कारोबारियों ने बताया कि होली पर अब रंग 10 और गुलाल 90 प्रतिशत इस्तेमाल हो रहा है। थोक बाजार शहर के अलावा देश के कई राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, गुवाहाटी समेत नेपाल को रंग व गुलाल से सरोबार करता है और 5000 टन से ज्यादा बिक्री होती है।


साथ ही गुमटी नंबर पांच, गोविंदनगर, किदवईनगर, बर्रा दो, कर्रही, लालबंगला, कल्याणपुर, पीरोड, सीसामऊ बाजार, नवीन मार्केट, बिरहानारोड, एक्सप्रेस रोड समेत शहरभर के अलग-अलग फुटकर बाजारों में भी भीड़भाड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed