फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   college wall demolish from earthquake

भूकंप से इंटर कॉलेज की दीवार गिरी, छत चटकी

Tue, 28 Apr 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Tue, 28 Apr 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
college wall demolish from earthquake
शिवली कसबे में रविवार को आए भूकंप के झटके से मैथा के रोहन सिंह इंटर कॉलेज की एक दीवार गिर गई। वहीं दूसरी दीवार में दरार और कॉलेज की छत भी चटक गई। हालांकि रविवार की छुट्टी के कारण कॉलेज बंद था। इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


सोमवार को प्रबंधक स्कूल की सफाई कराने पहुंचे, तब हादसे का पता चला। रोहन सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक रवींद्र सिंह ने बताया कि वह सोमवार की सुबह करीब 8 बजे सफाई कर्मी को लेकर कॉलेज में सफाई कराने पहुंचे।
विज्ञापन


यह कॉलेज दो मंजिला है। वह सफाई कर्मी को लेकर कॉलेज के दाहिनी तरफ ऊपर की तरफ बने कमरे की सफाई कराने पहुंचे तो एक हिस्से की दीवार गिरी नजर आई।

बाहर की तरफ बरामदे वाले कमरे की दीवार में दरार पड़ गई है और छत भी चटकी थी। यह नजारा देख वह सन्न रह गए। उन्होंने ईश्वर का धन्यवाद देते हुए कहा कि शनिवार को हादसा होता तो कमरों में बच्चे होते, तब बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिस जगह की दीवार गिरी है। उस कमरे में इंटर के स्टूडेंट्स पढ़ते थे। हालांकि सरकार के आदेश पर दो दिन के लिए स्कूल बंद चल रहे हैं। उन्होंने हादसे की सूचना जिला प्रशासन को दी है।


मालूम हो कि मैथा ब्लॉक के रास्तपुर गांव में शनिवार को ईंट-गारे से बना हुआ कमरा भरभराकर गिर गया। जिसके नीचे दबकर अमन (12) छात्र की मौत हो गई थी। जबकि विजय नाम का छात्र घायल हो गया था।

उसका इलाज कल्यानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed