{"_id":"6522f89c23ae675807079b94","slug":"collect-garbage-and-dispose-of-it-properly-dm-na-news-c-212-1-sknp1008-3257-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े को एकत्र कर उचित निस्तारण करें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े को एकत्र कर उचित निस्तारण करें: डीएम
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा तहसील सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला हुई। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कूड़े को एकत्र कर उचित निस्तारण जोर दिया। कहा कि एमआरएफ सेंटर को एक सप्ताह में चालू किया जाए। घर-घर कूड़ा कलेक्शन के लिए महिलाओं को हरी व नीली बाल्टियों का वितरण किया जाए।
विधायक नरैनी ओम मणि वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को दृष्टिगत रखते हुए सभी लोग इस स्वच्छता अभियान को अपनी जिम्मेदारी समझकर आदतों में लाएं। कहा कि इस स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और सभी लोग नगर को स्वच्छ बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें।
नगर पालिका अध्यक्ष संगीता निराला ने कहा शहर में कूड़ा एकत्र करने के लिए कोई स्थान न होने के कारण कूड़ा नगर के बाहर सड़कों के किनारे गड्ढों में फेंका जाता था, जिससे राहगीरो को परेशानी एवं बीमारियों का खतरा रहता था। सिक्योर लैंडफिल साइट की स्थापना होने से यहां-वहां पड़े कूड़े से लोगों को निजात मिलेगी। इसके पूर्व जिलाधिकारी व विधायक ने कूड़ा निस्तारण के लिए चिन्हित भूमि का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। उप जिला अधिकारी, अधिशासी अधिकारी आदि मौजूद रहे।