{"_id":"61e472f35c637d15d625eb62","slug":"cold-wave-coming-from-the-mountains-increased-the-cold-three-people-died-in-kanpur-dehat-akbarpur-news-knp6757145188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों से आ रही शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, कानपुर देहात में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों से आ रही शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, कानपुर देहात में तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
रसूलाबाद में अलाव तापते राहगीर। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। पहाड़ों से आ रही शीतलहर से जिले का पारा गिर गया है। रविवार को जनपद का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियम रहा। सुबह से कोहरा छाया रहा। सर्दी लगने से सट्टी व अफसरिया की मडै़या में दो युवकों व जिंदा निवादा गांव में बुजुर्ग की मौत हो गई।
उत्तर पश्चिमी से बदलकर रविवार को दक्षिण पश्चिमी हवा चलने लगी। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। करीब 4.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली। बर्फीली हवा की वजह से गलन रही। रविवार सुबह सट्टी गांव में एनुल हसन (48) की ठंड लगने से तबीयत बिगड़ गई।
सीने में दर्द के बाद उनकी मौत हो गई। वहीं अफसरिया की मड़ैया निवासी गजराज (55) की मौत हो गई। वह खेत की रखवाली करने गए थे। सुबह घर आने पर शरीर में कंपन के बाद वह जमीन पर गिर गए। पुत्र किशन कुमार ने बताया कि पिता की ठंड लगने के बाद मौत हुई।
विज्ञापन
इसी प्रकार रसूलाबाद के अंगदपुर बस स्टॉप के पास झोपड़ी में रहने वाले जिंदा निवादा गांव निवासी महावीर पाल (75) बिस्तर पर मृत मिले। पुत्र शिवदत्त ने बताया कि चाय लेकर पहुंचा तो पिता मृत मिले। बताया कि ठंड लगने से पिता की तबीयत दो दिन से खराब थी।
रविवार को कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में ही रहे। दोपहर में 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली जो एक घंटे ही रही। सर्दी की वजह से बहुत जरूरी होने पर ही लोग गर्म कपड़े पहन कर निकले।