फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cold

ठंड की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 06 Jan 2021 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
cold
ठंड की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन

डेरापुर (कानपुर देहात)। कस्बा निवासी एक युवक की ठंड से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे कानपुर के अस्पताल ले गए थे। वहां सोमवार की देर रात युवक की मौत हो गई।
कस्बे के आंबेडकर नगर वार्ड निवासी अवधेश कमल (34) की रविवार को अचानक ठंड लगने से तबियत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए कानपुर के निजी अस्पताल ले गए। वहां सोमवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पत्नी नीलम व बेटे प्रयांश व दिव्यांश का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिवारीजन शव लेकर वापस लेकर डेरापुर आए। मृतक घर पर ही रहता था। भाई संजय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अवधेश की ठंड लगने से उपचार दौरान मौत हुई है। थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
-
ठंडे पड़े अलाव, जिम्मेदार कर रहे अनदेखी
राजपुर। ठंड से बचाव के लिए भीड़ वाले स्थानों में अलाव जलवाने के निर्देश हैं। इसके बावजूद राजपुर चौराहे में अलाव नहीं जलवाया जा रहा है। शाम होते ठिठुरन बढ़ने पर चौराहे में मौजूद लोग अलाव ढूंढने लगते हैं। जिम्मेदार इसकी अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दी से राहत देने के लिए शासन स्तर से अलाव जलवाने के लिए धन आवंटन किया गया है। बदली व बूंदाबांदी होने से मौसम खराब हो गया है। तहसील प्रशासन की तरफ से अलाव जलवाने के लिए चिह्नित किए गए स्थानों में लकड़ी तक नहीं रखी गई है। सर्द हवाओं में निकलने को मजबूर राहगीरों को सुबह शाम ठिठुरना पड़ रहा है। कस्बे के कुछ लोग निजी धन से लकड़ी खरीद कर राहगीरों की मदद के लिए अलाव जलवा रहे हैं। कस्बे के जुम्मनखां, गुलबदन, अवध विश्नोई, बब्बन दीक्षित, बीरेंद्र सिंह, सरताज, रमेश चन्द्र, दयाशंकर, अरविंद, संजय सिंह आदि लोगों ने बताया कि गांवों से आने वाले, सब्जी वाले व राहगीर सर्दी से ठिठुरते नजर आते हैं। वह कस्बा में अलाव ढूंढते रहते हैं। तहसील प्रशासन ने अलाव जलवाने की कोई व्यवस्था नहीं की है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र यादव ने बताया कि ईओ संजय पटेल को अलाव जलवाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed