फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cold

कलक्ट्रेट व चार तहसीलों में पहुंची कंबलों की खेप

Wed, 16 Dec 2020 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
cold
अकबरपुर तहसील के भूलेख कार्यालय में कंबल दिखाता कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सर्दी से बचाव के लिए केवल दो तहसीलों में कंबलों की आपूर्ति हो सकी थी। बीते दिनों कंबल की लंबाई, चौड़ाई व वजन कम होने पर खेप लौटा दी गई थी। मंगलवार को कंबल आपूर्ति कर्ता फर्म ने अकबरपुर समेत चार अन्य तहसीलों व कलक्ट्रेट मुख्यालय को कुल 6120 कंबलों की खेप भेजी। कंबल मानक के अनुसार पाए गए।
विज्ञापन

शासन ने नवंबर शुरुआत में सर्दी से बचाव के लिए जिला प्रशासन को 30 लाख रुपये आवंटित किए थे। जालौन, कोंच की बुंदेलखंड ग्रामोद्योग संस्थान को टेंडर मिला था। फर्म ने डेरापुर व सिकंदरा तहसील में पूर्व में 1250-1250 कंबल खेप भेजी थी। मंगलवार को अकबरपुर तहसील में 1400 कंबलों की खेप पहुंची। नापजोख व तौल में कंबल सही पाए गए। भोगनीपुर, रसूलाबाद व मैथा तहसील में 1250-1250 कंबलों की खेप पहुंच गई। कलक्ट्रेट में 970 कंबलों की खेप भेजी गई है। अकबरपुर तहसील में मंगलवार को डीएम ने बाढ़ापुर की वृद्धा रामकुमारी को कंबल देकर शुरुआत की। यहां कई अन्य जरूरतमंदों को कंबल दिए गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल ने बताया कि निर्धारित 8620 कंबलों की आपूर्ति फर्म ने कर दी है। आवंटन के अनुसार कंबलों की खेप सभी तहसीलों में भेजी गई है। एसडीएम को चिह्नित जरूरतमंदों को कंबल वितरण का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed