{"_id":"58c832134f1c1b741132ae3d","slug":"code-of-conduct-is-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता खत्म, अब आई डेवलपमेन्ट की बारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता खत्म, अब आई डेवलपमेन्ट की बारी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 15 Mar 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश में लागू विधानसभा चुनाव की आचार संहिता मंगलवार को खत्म हो गई। इसके बाद बुधवार से विकास से जुड़े कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए), आवास-विकास परिषद, पीडब्लूडी, यूपीएसआईडीसी आदि विभागों के विकास कार्यों की अटकी गाड़ी आगे बढ़ेगी। इन विभागों की ओर से कई नए कार्यों की घोषणा भी की जा सकती है।
आचार संहिता के कारण केडीए के 12.20 करोड़ रुपये के टेंडरों पर आचार संहिता की रोक लग गई थी। इनमें शताब्दी नगर आवासीय योजना में 39.65 लाख रुपये से सेक्टर एक व दो में स्ट्रीट लाइट, 4.67 लाख रुपये से सबस्टेशन निर्माण, 28.21 लाख रुपये से महर्षि दयानंद विहार योजना विस्तार में सड़क और पार्क की बाउंड्रीवॉल, 3.95 करोड़ से ओ ब्लॉक किदवईनगर योजना के अधूरे काम, 14.19 लाख से इस्पात नगर योजना पार्ट दो में विद्युतीकरण आदि काम अटक गए थे। अब यह काम शुरू होंगे।
केडीए स्वर्णजयंती विहार के पास स्थित छतमरा में 300 प्लॉटों की स्कीम लांच करेगा। इसके अलावा केडीए माती में नई टाउनशिप बसाएगा। 15 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बसने वाली टाउनशिप की जमीन लेने की प्रक्रिया केडीए ने शुरू कर दी है। अप्रैल-2017 में इस योजना को लांच करने की तैयारी है। पीडब्लूडी झकरकटी समानांतर पुल निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। इसके अलावा पनकी नहर पर प्रस्तावित पुलों के निर्माण में तेजी आएगी। सेतु निगम दादानगर समानांतर पुल, जरीब चौकी पुल और गंगा घाट क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन आरओबी निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन
आवास विकास परिषद के अफसर मंधना योजना-4 को आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा बनकर तैयार खड़े फ्लैटों की बिक्री के लिए कैंप आदि लगाए जाएंगे। यूपीएसआईडीसी में अब नए सिरे से ईज ऑफ डूइंग प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अंतर्गत विभाग का कंप्यूटराइजेशन किया जाएगा। विभिन्न योजनाओं में जारी विकास कार्य तेज होंगे।