{"_id":"5fd76a9e887c8d2b7378ddf4","slug":"coaching-operator-threatening-mla-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: विधायक को धमकी देने वाला कोचिंग संचालक गिरफ्तार, पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: विधायक को धमकी देने वाला कोचिंग संचालक गिरफ्तार, पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दबोचा
Mon, 14 Dec 2020 07:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Dec 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में चरखारी क्षेत्र के विधायक बृजभूषण सिंह राजपूत को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने वाले कोचिंग संचालक योगेंद्र सिंह परिहार को लखनऊ की हजरतगंज थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभी आरोपी योगेंद्र से पूछताछ कर रही है।
चरखारी निवासी विधायक बृजभूषण सिंह राजपूत के पिता गंगाचरण राजपूत पूर्व सांसद है। इसी साल 26 जुलाई को विधायक के निजी मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। विधायक ने फोन उठाया, तो फोन करने वाले शख्स ने उन्हें व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।
मामले में विधायक की तरफ से डालीबाग गन्ना संस्थान के सामने रहने वाले सत्यप्रकाश ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। तब से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। हजरतगंज थाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से धमकी देने के आरोपी मझगवां, हमीरपुर निवासी योगेंद्र सिंह परिहार को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
हजरतगंज थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी योगेंद्र सिंह परिहार कानपुर और हमीरपुर में कोचिंग चलाता है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी किसी बात पर विधायक से नाराज था। इसी के चलते उसने विधायक को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी थी। आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया है।