फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coaching operative sent to jail for attempting murder

4 हजार से 7 सौ रह गए छात्र तो कोचिंग पार्टनर बन गया शैतान, शूटरों का किया इंतजाम, फिर हुआ ये सब

Sat, 01 Dec 2018 12:18 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 01 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Coaching operative sent to jail for attempting murder
कोचिंग संचालक रघुराज
कानपुर एम ब्लॉक काकादेव में एक महीने पहले कोचिंग संचालक अभिषेक दिवोलिया की हत्या की कोशिश के मामले में उसके पार्टनर रहे कोचिंग संचालक रघुराज को पुलिस ने जेल भेज दिया। पूछताछ में रघुराज ने पुलिस को बताया कि अभिषेक के अलग कोचिंग खोलने से उसे काफी आर्थिक नुकसान हुआ। आगरा में रहने वाले मामा चल्ला उर्फ उम्मेद सिंह के जरिए उसने शूटरों का इंतजाम किया था, जिन्होंने अभिषेक को गोली मारी थी। पुलिस ने चल्ला की तलाश तेज कर दी है। एक टीम उसे दबोचने आगरा गई है।
विज्ञापन

 
कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी कोचिंग संचालक रघुराज को 21 नवंबर को पकड़ा था। रघुराज को जेल न भेजने पर पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लग रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद रघुराज को गिरफ्तार दिखाया। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन


 

वह नुकसान बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था

थानाप्रभारी सतीश कुमार सिंह के मुताबिक रघुराज ने पूछताछ में कहा कि अभिषेक और वह एक साथ फिजिक्स की कोचिंग चलाते थे। तब कोचिंग में चार हजार छात्र थे। अभिषेक के कोचिंग अलग करने के बाद उसकी कोचिंग में छात्रों की संख्या 600-700 रह गई थी। नुकसान वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। यह बात उसने आगरा के नानमऊ, खंडोली निवासी अपने मामा चल्ला उर्फ उम्मेद सिंह को बताई थी।

इसके बाद उम्मेद ने अभिषेक की हत्या की साजिश रची। उसने अभिषेक को मारने के लिए शूटर भेजे थे। शूटर कौन थे और कहां से आए थे। उसे नहीं पता है। थानाप्रभारी के मुताबिक उम्मेद हत्या के एक मामले में आगरा जेल में बंद रहा है। उसके दो भाई हत्या के मामले में आगरा जेल में ही आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। उम्मेद के पकड़े जाने के बाद ही शूटरों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed