फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coaching centers will 'surgical strike'

कोचिंग सेंटरों पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’!

Wed, 26 Oct 2016 12:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 26 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Coaching centers will 'surgical strike'
हर जगह डिमांड पर शहर से साल्वर सप्लाई किए जाते हैं
पूरे देश में ऑनलाइन साल्वरों का हब बन गया है शहर। हर जगह डिमांड पर शहर से साल्वर सप्लाई किए जाते हैं। इस जानकारी के बाद शहर के कई कोचिंग सेंटर एसटीएफ के रडार पर हैं। किसी भी दिन ब्लैक लिस्टेड कोचिंग सेंटरों पर एसटीएफ की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ हो सकती है।
विज्ञापन

एसटीएफ की जांच में सामने आ रहा है कि पूरे देश में ऑनलाइन साल्वर तैयार करने का कच्चा माल शहर में ही तैयार हो रहा है। कोचिंग मंडी और आसपास के इलाकों में इंजनियरिंग,मेडिकल और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी कर रहे युवकों से गैंग संपर्क में था। इन युवकों को साल्वरों के ठाट बाट दिखाये जाते थे। बताया जाता था कि ऑन डिमांड ये साल्वर फ्लाइट से देश के कोने-कोने में जाते हैं। आलीशान होटलों में रुकने के साथ पेपर साल्व करने की मोटी रकम का लालच दिया जाता था। एसटीएफ ने ऐसे सेंटरों की लिस्ट तैयार कर ली है। माना जा रहा है कि अगले चरण में कोचिंग सेंटरों और परीक्षा केंद्रों पर भी कार्रवाई होगी। ऐसे इलाकों में एसटीएफ ने अपने मुखबिर सक्रिय कर दिए हैं। कम समय में अमीर हुए कोचिंग सेंटरों और कुछ युवकों पर एसटीएफ की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed