फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CNG auto caught fire in Auraiya, youth burnt alive, accident due to short circuit

Auraiya Accident: सीएनजी ऑटो में लगी आग...युवक जिंदा जला, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 04 Apr 2023 04:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 04 Apr 2023 04:37 PM IST
सार

Auraiya News: अछल्दा थाना क्षेत्र में सीएनजी ऑटो में अचानक आग लग गई। हादसे में ऑटो चालक की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
CNG auto caught fire in Auraiya, youth burnt alive, accident due to short circuit
सीएनजी ऑटो में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग पर मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब चलते ऑटो में शार्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में ऑटो चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर शव को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुकला निवासी जवाहर लाल दुबे (39) पुत्र राधेश्याम मंगलवार सुबह ऑटो लेकर बिधूना गया था। दोपहर तीन बजे के करीब वह घर का सामान लेकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह अछल्दा-बिधूना मार्ग पर अशोकपुरी फार्म के पास पहुंचा।
विज्ञापन

इस दौरान ऑटो में अचानक से आग लग गई। रास्ते से गुजर रहे लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक जवाहर लाल की जलकर मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी दिगंबर कुशवाहा व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से छुटकर आया था मृतक
परिजनों को जानकारी देकर शव को कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक पत्नी की हत्या के मामले में कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed