{"_id":"616298e88ebc3e48933bdc73","slug":"cm-yogi-will-come-to-lay-the-foundation-stone-of-100-bed-hospital-in-kanpur-south","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर दक्षिण में 100 बेड के अस्पताल का शिलान्यास करने आएंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर दक्षिण में 100 बेड के अस्पताल का शिलान्यास करने आएंगे सीएम योगी
Sun, 10 Oct 2021 01:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
कानपुर में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले शहर में लंबित तमाम विकास कार्यों को शुरू कराने के लिए शनिवार को महानगर के सांसद और विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपनी बात रखी। लखनऊ में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की तरफ से बताए गए कामों को खुद डायरी में नोट किया। कुछ प्रमुख कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री ने तत्काल आश्वासन भी दिया। दक्षिण में 100 बेड के अस्पताल को लेकर विधायक महेश त्रिवेदी की मांग पर उन्होंने कहा कि वे खुद इसका शिलान्यास जल्द करेंगे।
जनप्रतिनिधियों ने रखी बात
सांसद सत्यदेव पचौरी : जेएनएनयूआरएम योजना के तहत शहर में कई काम अटके पड़े हैं। इनको शुरू कराने की मांग रखी।
मंत्री नीलिमा कटियार : आवास विकास विनायकपुर कल्याणपुर में सीवर लाइन का निर्माण। सोसाइटी क्षेत्रों के नियमितीकरण का मानक तय किया जाए।
महेश त्रिवेदी : दक्षिण में 100 बेड के अस्पताल का निर्माण आचार संहिता से पहले शुरू कराने के अलावा, जलापूर्ति के कामों की मांग रखी।
सुरेंद्र मैथानी : दादानगर समानांतर पुल का शिलान्यास व निर्माण कार्य आचार संहिता से पहले कराने, गोविंदपुरी के एलीवेटेड पुल के निर्माण को स्वीकृति देने, हैलट और उर्सला में डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ बढ़ाए जाने, श्रमिक कालोनियों को टोकन मनी के साथ मालिकाना हक देने की बात रखी।
अभिजीत सिंह सांगा : रमईपुर से सचेंडी होते हुए रंजीतपुर तक जाने वाली सड़क का 56 करोड़ का प्रस्ताव तैयार होकर फाइल शासन में पड़ी है। स्वीकृति और जल्द शिलान्यास की बात रखी।
विज्ञापन
उपेंद्र पासवान : रामसारी चीनी मिल को फिर से शुरू करने, घाटमपुर में जल निकासी का कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया। इसका प्रस्ताव दिया जा चुका है।
भगवती सागर : बिल्हौर का न्यायिक क्षेत्र देहात से महानगर में करने, मैनावती-खेरेश्वर जर्जर मार्ग का निर्माण चुनाव से पहले शुरू कराने की बात रखी।
मामा तालाब का मामला भी उठा
कानपुर में लंबे समय से मूल स्वरूप पाने का इंतजार कर रहे मामा तालाब का मामला भी मुख्यमंत्री के सामने रखा गया। तालाब की जमीन को लेकर जिस तरह सरकारी विभाग गलत प्रमाण प्रस्तुत कर रहे हैं, इसको लेकर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने पूरी जानकारी दी। पूरे मामले को मुख्यमंत्री के अलावा उप मुख्यमंत्री व कानपुर प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी नोट किया। विधायक ने बताया कि उम्मीद है कि मामा तालाब को लेकर चुनाव से शासन से कोई आदेश आ सकता है।