फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cm yogi transferred gsvm medical college principal due to comment on tablighi jamaat, arti lal chandani case

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरतीलाल चंदानी का झांसी तबादला

Thu, 04 Jun 2020 04:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Jun 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
cm yogi transferred gsvm medical college principal due to comment on tablighi jamaat, arti lal chandani case
प्रो.आरतीलाल चंदानी - फोटो : अमर उजाला

तब्लीगी जमात एवं समुदाय विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला वीडियो वायरल होने पर सुर्खियों में आई जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरतीलाल चंदानी के तबादले पर गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


शासन से आदेश की प्रति महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) को मिल गई है। डॉ. आरतीलाल चंदानी को रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी का प्राचार्य बनाया गया है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पद की जिम्मेदारी प्रो. आरबी कमल को दी गई है।

विज्ञापन

बताते चलें कि मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल के कोविड-19 हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में चार अप्रैल को तब्लीगी जमात सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव आए सदस्यों को भर्ती कराया गया था। वार्ड में भर्ती होने के बाद जमात के सदस्यों पर डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल स्टॉफ को सहयोग नहीं करने, दवाएं नहीं खाने और वार्डों में गंदगी फैलाने के भी आरोप लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन की ओर से दिए जाने वाला भोजन फेंकने तथा कर्मचारियों से अभद्रता की बातें सामने आईं थीं। उस समय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने उनके इलाज में सहयोग नहीं करने पर प्राचार्य ने नाराजगी जताते हुए मीडिया में बयान दिया था। दो माह बाद उसका वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अखिलेश यादव ने भी मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से कार्रवाई की मांग उठाई थी। इसपर मुख्यमंत्री ने शासन ने जांच रिपोर्ट तलब की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed