फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   CM Yogi said SPs have forgotten Lohia, now people of Bundelkhand yearn for one vote each

UP News: सीएम योगी बोले- सपाइयों ने लोहिया को भुलाया, बुंदेलखंडवासी एक-एक वोट के लिए तरसाएं, जानें क्यों कहा

Tue, 09 May 2023 07:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 May 2023 07:17 PM IST
सार

UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव प्रचार को लेकर सीएम योगी ने तबाड़तोड़ जनसभाएं की। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंन कहा कि सपा डॉ. लोहिया को ही भुला चुकी है। बुंदेलखंडवासी अब सपाइयों को एक-एक वोट के लिए तरसाएं।

विज्ञापन
CM Yogi said SPs have forgotten Lohia, now people of Bundelkhand yearn for one vote each
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस तरह भगवान राम ने खर दूषण जैसे राक्षसों का खात्मा किया। उसी तरह भाजपा सरकार में डकैतों और बदमाशों को मिट्टी में मिला दिया गया, जबकि सपाई गुंडों और बदमाशों को गले का हार बनाकर प्रदेश में सीनाजोरी के लिए छोड़ते थे।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि सपा अवसरवादी, जातिवादी और परिवारवादी है। वह डॉ. लोहिया को ही भुला चुकी है। कहा कि एक-एक बूंद पानी के लिए तरसने वाले बुंदेलखंडवासी अब सपाइयों को एक एक वोट के लिए तरसाएं। गोस्वामी तुलसीदास व महर्षि वाल्मिकी की धरती अब विकास की राह पर है।
विज्ञापन

मंगलवार को रामायण मेला परिसर में कर्वी से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता व राजापुर से संजीव मिश्रा के समर्थन में चुनावी जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से दोपहर तीन बजे पहुंचे। साधु-संतों को प्रणाम कर कहा कि सपा श्रीराम के अस्तित्व को मानती ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी अब उत्सव व औद्योगिक विकास वाला प्रदेश
अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलवाई। कुछ लोग रामचरितमानस ग्रंथ पर टिप्पणी भी कर रहे हैं। चित्रकूट का अयोध्या व काशी की तरह विकास कराया जा रहा है। यूपी को अब दंगा नहीं उत्सव व औद्योगिक विकास वाला प्रदेश माना जाता है। यहां के लोगों के विकास की योजनाएं संचालित हैं।

भाजपा ने स्थिति बदल दी है, लोग अब सुरक्षित महसूस करते हैं
एक-एक बूंद पानी के लिए तरसने वाले पाठा व अन्य क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान कराया जा रहा है। सीएम ने कहा कि डकैतों और बदमाशों की वजह से पहले यहां छह बजे के बाद लोग घरों से बाहर ही नहीं निकलते थे। भाजपा ने स्थिति बदल दी है। लोग अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पुरातन संस्कृति से जोड़कर हो रहा है विकास
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, देवागंना हवाई पट्टी, रोपवे जैसे विकास कार्य हुए हैं। हवाई पट़्टी को देश के अन्य हवाई अड्डों से जोड़ा जाएगा। एक्सप्रेसवे को मप्र व हवाई पट्टी समेत अन्य क्षेत्र से जोड़ने के अलावा बाईपास मार्ग स्वीकृत कर दिया गया है। तपोभूमि चित्रकूट को पुरातन संस्कृति से जोड़कर भाजपा पहचान दिला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed