फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CM Yogi said Sankisa will be connected to all Buddhist pilgrimage sites

मुख्यमंत्री बोले- सभी बौद्ध तीर्थ स्थलों से जुड़ेगा संकिसा, पर्यटन स्थल विकसित होने से मिलेगा लोगों को रोजगार

Sun, 10 Jan 2021 07:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Jan 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi said Sankisa will be connected to all Buddhist pilgrimage sites
फर्रुखाबाद पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संकिसा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के साथ सभी बौद्ध तीर्थ स्थलों से जोड़ा जाएगा। इसके बाद सारनाथ की तरह यहां विकास हो। आलू की खपत के लिए स्थानीय स्तर पर चिप्स फैक्टरी लगाई जाए।
विज्ञापन


इन सभी कार्यों के लिए अधिकारी कार्ययोजना तैयार करें। ये काम होने से फर्रुखाबाद के युवाओं को यहीं रोजगार मिलेगा। विपक्षी दलों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि माफिया की संपत्तियों पर बुलडोजर चलने पर उनके रहनुमाओं को तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन


जैसे उनकी ही छाती पर बुलडोजर चल रहा हो। मुख्यमंत्री संकिसा में जन आरोग्य मेले का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले जिले में हुए 66.33 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण व 25.37 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल की वजह से बंद हुए जन आरोग्य मेले का 10 माह बाद मुख्यमंत्री ने रविवार को संकिसा स्थित पीएचसी पहुंचकर उद्घाटन किया। यहां दो बेटियों का अन्नप्राशन और दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। बच्ची को गोद में लेकर दुलारा।

इसके बौद्ध स्तूप पर पहुंचकर पूजा की। इसके बाद सीधे सभा स्थल पहुंचे। यहां विकास कार्यों से संबंधित लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। लाभार्थियों को चेक दिए। इसके बाद सभा को संबोधित किया। इसमें कहा कि भगवान बुद्ध की इस भूमि पर दुनिया के बौद्ध अनुयायी आना चाहते हैं।

इसके लिए कुछ ऐसी कार्ययोजना तैयार हो जिससे गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय से संकिसा, कुशीनगर, श्रावस्ती, कौशांबी, कपिलवस्तु और सारनाथ को जोड़ा जा सके। इन्हीं जगहों की तरह संकिसा का विकास भी होना चाहिए। यहां होटल, रेस्टोरेंट खुलेंगे तो लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

जन आरोग्य मेलों की महत्ता बताई कि इसके माध्यम से लोगों को एक ही जगह सभी योजनाओं की जानकारी व लाभ मिल सकेगा। युवाओं को नौकरी और किसानों के ऋण माफ किए जाने की भी बात कही। कहा कि 2017 से पहले भय व आतंक का माहौल होने से लोग घर के बाहर जाने और बेटियों स्कूल भेजने से डरते थे।

अब बेटियां व समाज निर्भीक है। एक जिला एक उत्पाद के बारे में कहा कि परंपरागत उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उनकी सरकार ऋण उपलब्ध करा रही है। इसके माध्यम से युवा उद्योग लगाकर लोगों को रोजगार दे सकते हैं। अपने 32 मिनट के भाषण में उन्होंने सभी वर्ग की बात करने का प्रयास किया।

ओडीओपी में शामिल फर्रुखाबाद के वस्त्र छपाई के काम की तारीफ की। इस दौरान मंच पर उनके साथ सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सुशील शाक्य, नागेंद्र सिंह राठौर, अमर सिंह खटिक व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed