{"_id":"5edbf3548ebc3e903c17f4cd","slug":"cm-yogi-inaugurated-phulbagh-transmission","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम योगी ने किया फूलबाग ट्रांसमिशन का लोकार्पण, इससे कानपुर मेट्रो को भी मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम योगी ने किया फूलबाग ट्रांसमिशन का लोकार्पण, इससे कानपुर मेट्रो को भी मिलेगी बिजली
Sun, 07 Jun 2020 01:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कानपुर के 12वें 220 फूलबाग ग्रिड ट्रांसमिशन सबस्टेशन का लोकार्पण शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस ट्रांसमिशन से 10 हजार परिवार सीधे लाभान्वित होेेेंगे।
आरपीएच ग्रिड ट्रांसमिशन सबस्टेशन का लोड कम होने से फॉल्ट भी कम होंगे। कानपुर मेट्रो को भी इसी सबस्टेशन से बिजली दी जानी प्रस्तावित है। लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में लगातार अच्छा काम कर रहा है।
विदित हो कि फूलबाग और आसपास के केस्को सबस्टेशन (फूलबाग, दालमंडी, झाड़ी बाबा का पड़ाव, ओईएफ आदि) इस नए ट्रांसमिशन से जोड़े जा चुके हैं। अभी तक ये आरपीएच ट्रांसमिशन से जुड़े थे।
विज्ञापन
जिससे लोड बढ़ने पर लो वोल्टेज और फॉल्ट की समस्या होती थी। इस दौरान सांसद सत्यदेव पचौरी, जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी, कैंट विधायक सुहेल अंसारी, केस्को एमडी अजय माथुर, चीफ इंजीनियर एके श्रीवास्तव, ट्रांसमिशन के अधीक्षण अभियंता एसके पुरवार, एक्सईएन आशु कुमार, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
ट्रांसमिशन से ही मिलती है केस्को को बिजली
केस्को के सबस्टेशनों से उपभोक्ताओं के घरों-दुकानों में आने वाली बिजली ट्रांसमिशन सबस्टेशनों से आती है। ये ट्रांसमिशन सबस्टेशन सीधे उत्पादन करने वाले पॉवर प्लांट से बिजली लेते हैं। 220 केवी की लाइन यहीं से 33 केवी में बदलकर सबस्टेशनों को दी जाती है। इसके बाद 220 और 440 वोल्ट की बिजली घरों में पहुंचती है। फूलबाग के अलावा पनकी, नौबस्ता, आरपीएच, आजाद नगर, दादा नगर, कृष्णा नगर, कानपुर साउथ रूमा, जवाहरपुरम, बिठूर, अर्मापुर, मेहरबान सिंह पुरवा ट्रांसमिशन सबस्टेशन हैं।