बसपा, सपा-कांग्रेस ने चौपट किया उद्योगनगरी कानपुर का स्वरूप, हम लाएंगे सुधारः CM योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कानपुर में पिछली सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। सीएम योगी ने कहा कि बसपा, सपा-कांग्रेस ने उद्योगनगरी कानपुर का स्वरूप चौपट किया है। कानपुर का औद्योगिक रुतबा वापस लाने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। इसी वजह से शहर से दो उद्योग मंत्री दिए गए हैं।
सीएम बोले नई नीतियां लागू होंगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर शहर के बंद होते उद्योगों और बेरोजगारी की समस्या की बात छेड़कर कानपुर की दुखती रग पर हाथ रखने का प्रयास किया। माहौल भले ही चुनावी हो लेकिन उन्होंने भरोसा दिया कि वे और उनकी सरकार शहर का औद्योगिक रुतबा वापस लाने के लिए काम कर रही है। बहुत जल्द ही इस शहर में औद्योगिक अनुकूलता वाला माहौल दिखेगा। नई नीतियां लागू होंगी। बाहरी निवेश लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वे बुधवार को यहां के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
धीरे धीरे यहां अपराधीकरण हावी हुआ