{"_id":"653c9b3a756cc135330d5d45","slug":"cm-yogi-in-auraiya-police-strictness-at-the-event-venue-prohibition-even-on-carrying-water-bottles-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi In Auraiya: कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की सख्ती, पानी की बोतल ले जाने पर भी मनाही, ऐसी है बैठक व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi In Auraiya: कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की सख्ती, पानी की बोतल ले जाने पर भी मनाही, ऐसी है बैठक व्यवस्था
Sat, 28 Oct 2023 10:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 28 Oct 2023 10:56 AM IST
सार
Auraiya News: महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम महिलाओं का रहेगा। इसमें मुख्यमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
पंडाल में बैठी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी सक्रियता बरते हुए हैं। यहां तक की ग्रामीण अंचल से आई हुई महिलाओं को पानी की बोतल भी अंदर ले जाने की इजाजत नहीं दी गई है। वहीं आईजी प्रशांत कुमार खुद सुरक्षा व्यवस्था को संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में आई महिलाओं के थैलों, बैग आदि की पूरी जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा है। वहीं एसपी, चारू निगम खुद ही माइक लेकर पुलिसकर्मियों को निर्देश दे रही हैं। कार्यक्रम स्थल से लगभग 300 मीटर पहले वाहनों के खड़े करने का स्टैंड बनाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान कई बाइक सवारों और पुलिसकर्मियों के बीच बाइक आगे ले जाने को लेकर बहस भी हुई। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम महिलाओं का रहेगा। इसमें मुख्यमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करते नजर आएंगे।
विज्ञापन