फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CM Yogi In Auraiya, Girl students arrived at the conference wearing black clothes, security personnel stopped

CM Yogi In Auraiya: सम्मेलन में काले कपड़े पहनकर पहुंची छात्राएं, सुरक्षाकर्मियों ने पहले रोका...फिर जाने दिया

Sat, 28 Oct 2023 10:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Oct 2023 10:19 AM IST
सार

Auraiya News: इस दौरान छात्राओं ने सुरक्षाकर्मियों से विनती भी की, लेकिन वजह न स्पष्ट करते हुए उन्हें बाहर रहने के लिए कह दिया गया। हालांकि इसके बाद जांच पड़ताल कर उन्हें जाने दिया गया है।

विज्ञापन
CM Yogi In Auraiya, Girl students arrived at the conference wearing black clothes, security personnel stopped
कार्यक्रम स्थल पर काले कपड़े पहनकर पहुंची छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर ककोर तिरंगा मैदान में महिला सम्मेलन का आयोजन है। यहां काले कपड़े में शामिल होने पहुंची छात्राओं को सुरक्षाकर्मियों ने पंडाल में घुसने नहीं दिया। उन सभी को वापस लौटा दिया गया।

विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं ने सुरक्षाकर्मियों से विनती भी की, लेकिन वजह न स्पष्ट करते हुए उन्हें बाहर रहने के लिए कह दिया गया। हालांकि इसके बाद जांच पड़ताल कर उन्हें जाने दिया गया है। बता दें कि कहीं न कहीं पुलिस प्रशासन कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह तलाश के विरोध प्रदर्शन को लेकर ज्यादा अलर्ट मोड़ पर है।
विज्ञापन

बता दें कि सीएम योगी के कार्यक्रम स्थल पर होनी वाले नारी शक्ति वंदन विशाल महिला सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर भाजपा महिला विंग ने पूरी ताकत लगा रखी है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने बताया कि मोदी सरकार ने महिला आरक्षण बिल पास कर जो महिलाओं का सम्मान किया वह किसी दल ने नहीं किया। इसके साथ ही महिलाओं के लिए बहुत सी जन कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed