फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi gave instructions in video conferencing, said that problems of entrepreneurs should be solved in time

सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए निर्देश, बोले उद्यमियों की समस्या समय से निपटाएं

Tue, 22 Sep 2020 09:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 22 Sep 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi gave instructions in video conferencing, said that problems of entrepreneurs should be solved in time
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी व मंडलायुक्त को निर्देशित किया है कि जिला उद्योग बंधु और मंडलीय उद्योग बंधु की बैठकें नियमित रूप से की जाएं। शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण भी किया जाए। मुख्यमंत्री सोमवार को प्रदेश के सभी औद्योगिक इकाइयों से जुड़े पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता कर रहे थे। 
विज्ञापन


उद्यमियों की शिकायतें और सुझाव सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नगर निगम  से जुड़ी जो भी शिकायतें आती हैं, उसमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण करने की व्यवस्था की जाए। जो तत्काल संभव ना हो उसके लिए समय निर्धारित कर दिया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि औद्योगिक इकाइयों को स्थापित कराने के लिए पूरे प्रदेश में आवश्यकतानुसार जमीनें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपना उद्यम लगाने की व्यवस्था भी की जा रही है। औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली सड़क और सफाई की व्यवस्था बेहतर रहे इसके लिए जिलाधिकारी ने उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव और जिलाधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी मांग उठाई गईं 
महानगर के उद्यमियों की तरफ से कानपुर में एक एक्सपो सेंटर बनाए जाने की मांग रखी गई। इसके अलावा अनवरगंज मंधना रेलवे हटाने और मंधना भौंती बाईपास बनवाने की मांग भी उद्यमियों ने रखी। इन्हीं मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed