फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cm yogi expressed grief on chitrakoot bada akhara mahant kalyandas death

चित्रकूट: बड़ा अखाड़ा के महंत कल्याणदास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने ट्वीट कर जताया दुख

Thu, 16 Dec 2021 03:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Dec 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
cm yogi expressed grief on chitrakoot bada akhara mahant kalyandas death
मुख्यमंत्री योगी के साथ महंत कल्याणदास की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
निर्वाणी अखाड़ा यज्ञ वेदी रामघाट के अधीन बड़ा अखाड़ा से महंत कल्याणदास जी महाराज गुरुवार की सुबह ब्रम्हलीन हो गए। सुबह करीब आठ बजे शिष्यों ने कक्ष में उन्हें ब्रह्मलीन पाया। इसकी जानकारी होते ही संत समाज में दुख की लहर दौड़ गई, वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करके दुख जताया है। \
विज्ञापन


हालांकि अभी महंत के निधन की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। एडिशनल एसपी शैलेंद्र कुमार राय पुलिस बल के साथ आश्रम पहुंच गए हैं। अंतिम संस्कार से पहले गोंडा से बेटे काे बुलाया गया है, जिनका इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ा अखाड़ा कामतानाथ तृतीय मुखार बिंद में महंत कल्याण दासजी महाराज बीते 12 साल से महंत नियुक्त थे। कुछ दिन पहले वह सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मिलने गए थे। उन्होंने सीएम से अखाड़ा को गोरक्षापीठ गोरखपुर के आधीन करने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन मुख्यमंत्री ने संत परंपरा के अनुसार कार्य करने की बात कही थी।


गुरुवार सुबह काफी देर तक मंहत कल्याण दासजी महाराज कक्ष से बाहर नहीं आए तो करीब आठ बजे शिष्य पहुंचे और उन्हें ब्रह्मलीन पाया। इसकी जानकारी मिलते ही संत समाज में दुख का माहौल बन गया। वहीं सूचना के बाद एएसपी शैलेंद्र कुमार भी पहुंच गए और उन्होंने कक्ष को सील करा दिया। पुलिस ने पुत्र को सूचना दी है, वह गोंडा से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं बड़ा अखाड़ा में संतों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है।

सीएम ने ट्वीट करके जताया दुख
कुछ दिन पहले महंत कलयाणदास जी महाराज ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उनके ब्रह्मलीन होने की जानकारी पर सीएम ने दुख जताया है। सीएम ने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है- बड़ा अखाड़ा, चित्रकूट के महंत श्री कल्याण दासजी महाराज का ब्रह्मलीन होना अत्यंत दुःखद है। उनका गोलोक गमन आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed