फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चित्रकूट में बोले सीएम योगी, बुंदेलखंड के विकास के लिए रीढ़ की हड्डी साबित होगा एक्सप्रेस वे

Mon, 17 Feb 2020 03:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 Feb 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi arrives in Chitrakoot, will inspect Bundelkhand Expressway
चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार चार बजे चित्रकूट पहुंचे। सीएम ने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि 29 फरवरी को एक्सप्रेस वे के शिलान्यास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा में कम से कम डेढ़ लाख की भीड़ होनी चाहिए।
CM Yogi arrives in Chitrakoot, will inspect Bundelkhand Expressway
चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड विकास के लिए एक्सप्रेस वे रीढ़ की हड्डी जैसा साबित होगा, यह विकास की रीढ़ है। भाजपा की सरकार ने ही बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा ध्यान दिया है। अब तक की सरकारों ने यहां उपेक्षा की है।

CM Yogi arrives in Chitrakoot, will inspect Bundelkhand Expressway
चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
किसी भी दल के नेताओं ने बुंदेलखंड की संपदा का प्रयोग किया लेकिन यहां विकास नहीं किया। अब भाजपा एक्सप्रेस वे पेयजल योजना और डिफेंस कॉरिडोर के माध्यम से बुंदेलखंड को स्वर्ग बनाने का प्रयास करेगी। रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी, लोगों का पलायन रुकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi arrives in Chitrakoot, will inspect Bundelkhand Expressway
चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
कहा कि अगले महीने से पूरे बुंदेलखंड के सभी जिलों में पेयजल योजना चालू होगी। जिसके लिए 10000 करोड़ रुपए की लागत की योजना स्वीकृत हो चुकी है। किसी भी सरकार ने बुंदेलखंड के लिए इतना काम नहीं किया है। 

विज्ञापन
CM Yogi arrives in Chitrakoot, will inspect Bundelkhand Expressway
चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के कार्य की समीक्षा के साथ ही 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को देखा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed