फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CM Yogi Auraiya Visit Today: Inaugurate And Lay The Foundation Stone Of Projects Worth Crores

UP: सीएम योगी ने औरैया को दी करोड़ों की सौगात, बोले- विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है डबल इंजन की सरकार

Sat, 28 Oct 2023 11:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Oct 2023 11:35 AM IST
सार

CM Yogi Adityanath in Auraiya Today: बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औरैया जिले में बनकर तैयार लगभग 238 करोड़ की 81 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 448 करोड़ की 64 परियोजनाओं का शिलान्यास किया है।

विज्ञापन
CM Yogi Auraiya Visit Today: Inaugurate And Lay The Foundation Stone Of Projects Worth Crores
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को औरैया के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने वालों ने विकास से किनारा किया।

विज्ञापन

इससे पहले उनका हेलीकॉप्टर सुबह 11.10 पर इंडिया पाइका मैदान में लैंड हुआ। इसके बाद सीएम सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां सांसद राज्यसभा गीता शाक्य व सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने पुष्पगुच्छ और राम दरबार की मूर्ति देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद बच्ची को मुख्यमंत्री ने खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। साथ ही उसके पैरो में पायलें भी पहनाई और उपहार भी दिया। साथ ही, विद्युत सखी को राजकीय आजीविका मिशन के तहत ढाई लाख की चेक सौंपी। वहीं, छात्राओं को लैपटॉप और टैबलेट दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में बनकर तैयार लगभग 238 करोड़ की 81 परियोजनाओं का लोकार्पण और 448 करोड़ की 64 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें बड़ी परियोजना में औरैया-बिधूना मार्ग पर 67.73 करोड़ की लागत से बनने वाली रेल ओवरब्रिज परियोजना है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में सम्मेलन किया गया है। महिलाओं की उपस्थिति देखकर समझ में आया कि हमारे पूर्वजों ने नारी को शक्ति क्यों कहा है। उन्होंने कहा कि विकास प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने इस अधिनियम को पारित कराया है।

मुख्यमंत्री के भाषण के मुख्य अंश...

  • भारत दुनिया का वह देश है, जहां आधी आबादी को वोट देने का अधिकार मिला। ब्रिटेन की महिलाओं को भारत के बाद सम्मान मिला है।
  • डबल इंजन की सरकार विकास के कार्य आगे बढ़ाने का काम कर रही है। बेटियो और महिलाओं को सुरक्षा देने, शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनके आगे का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ में पहले जो आंकड़े आते थे। वो बेहद चौंकाने वाले होते थे। भ्रूण हत्या के आंकड़े भी भयभीत करने वाले आते थे।
  • अब कहीं भी बेटियों को पेट में नहीं मारा जा सकेगा।  इसके लिए प्रधानमंत्री जी ने सख्त नियम बनाए हैं, जिससे आज अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री सुमंगला योजना में अगले सत्र में 25 हजार देने का प्रावधान किया जा रहा है। बेटी के जन्म लेते ही उसको योजना का लाभ दिया जाएगा। पहली क्लास में जाएगी, छटवीं क्लास और नौवीं क्लास में जाएगी,  तो खाते में पैसा आएगा।
  • मुख्यमंत्री वैवाहिक योजना में 51 हजार रुपए खाते में भेजे जाएंगे। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद नंगे पैर स्कूल जाने वाली बच्चो को दो ड्रेस, जूता-मौजे आदि के लिए रजिस्ट्रेशन होते ही 12 सौ रुपये खाते में भेजे जाते हैं।
  • जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने वालो ने विकास से किनारा किया। आज इस सरकार में पूरे प्रदेश में विकास किया जा रहे है। मेडिकल कॉलेज दिया गया।  सात सौ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है।
  • सरकारी सेवाओं में डेढ़ लाख महिलाओ को प्रदेश में नौकरी दी गई है। बुंदेलखंड में 40 हजार महिलाएं स्वावलंबन की योजनाओं से जुड़कर करोड़ों रुपए का लाभ कमा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed