फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi Adityanath in Hardoi district

ग्राम प्रधान ने कहा कुछ ऐसा, CM बोले- आप के यहां कविता में बात कहने का चलन है

Sun, 03 Jun 2018 07:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 03 Jun 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in Hardoi district
ग्राम प्रधान निराला देवी को सम्मानित करते सीएम - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मुख्यमंत्री ने शनिवार को रसखान प्रेक्षागृह में ग्राम स्वराज अभियान के तहत 279 ग्राम पंचायतों के प्रधानों से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानों को बहुत ताकत दी है। 14वें वित्त आयोग के तहत हर ग्राम पंचायत को बड़े पैमाने पर बजट जारी किया गया।
विज्ञापन

 

सांसदों और विधायकों को मिलने वाली निधि की निगरानी अधिकारी करते हैं, लेकिन प्रधानों को गांव की जरूरत के हिसाब से योजना बनाने, बजट खर्च करने और निगरानी रखने का भी अधिकार हासिल है। जिले के 280 गांव ग्राम स्वराज अभियान के दूसरे चरण में लिए गए हैं। उन्हाेंने खुले में शौच से मुक्त छह ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रशस्तिपत्र और शॉल देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के पीछे मंशा है कि उपेक्षित गांवों को विकसित किया जा सके। इससे ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा और खुशहाली दिखेगी। ग्राम पंचायत में छह समितियों के गठन का प्रस्ताव इसलिए किया गया है ताकि हर क्षेत्र का विकास हो सके। कार्यक्रम में पंचायत राज विभाग के निदेशक आकाश दीप, जिलाधिकारी पुलकित खरे, पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र, सीडीओ आनंद कुमार, जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्र भी मौजूद रहे। डीएम ने ग्राम स्वराज योजना का पूरा ब्योरा पेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

CM Yogi Adityanath in Hardoi district
सीएम याेगी अादित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

ओडीएफ गांव के लिए घिन्नी तुसौरा की निराला देवी, कुंवरपुर की सुमन देवी, भरिगवां की रानी, हेवली की गीता वर्मा, सहिजना के अरुण कुमार सिंह और जलालपुर के राजेश सिंह को सम्मानित किया गया।

ग्राम प्रधानों की ओर से कुंवरपुर की प्रधान सुमन देवी और लोना के प्रधान देवेंद्र सिंह ने अपनी बात रखी। इन प्रधानों को सुबह छह बजे से ही विकास भवन में पाठ पढ़ाया गया था। देवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया।
 

 

जब बारी सुमन देवी की आई तो उन्होंने कविता के लहजे में अपने गांव में शौचालय बनवाने और खुले में शौच न जाने की बात कही। इसके बाद जब मुख्यमंत्री ने अपनी बात रखी तो उन्होंने कहा कि आप के यहां कविता में बात कहने का चलन है। मुख्यमंत्री का ये बयान विधायक श्यामप्रकाश की सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई कविता से जोड़कर भी देखा गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed