{"_id":"58e1fed44f1c1b3a465b4e4d","slug":"cm-yogi-action-for-public-expectations","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की ‘सूखी उम्मीदों’ को इस तरह ‘गीला’ कर रहे सीएम योगी आदित्यनाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की ‘सूखी उम्मीदों’ को इस तरह ‘गीला’ कर रहे सीएम योगी आदित्यनाथ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा बुंदेलखंडवासियों की प्यास बुझाने के लिए किए एलान से बड़ी उम्मीद जागी है। यहां के किसानों की सूखी धरती और सूखी उम्मीद को गीला करने के लिए सीएम योगी का राहत का पैकेज कुछ हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। अब यहां के किसान कर्जमाफी की आस लगाए बैठे हैं।
बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, झांसी, उरई, कालपी समेत तमाम जिलों में पानी की समस्या को दूर करने के लिए योगी सरकार ने फिलहाल 47 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसके लिए सीएम ने एक ट्विट जरिये ये जानकारी दी। बुंदेलखंड के लगभग सभी जिलों में पानी की भीषण किल्लत है। करीब दो महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड में सभा कर किसानों को ये भरोसा दिया था कि उनकी समस्याओं का निस्तारण यूपी में भाजपा की सरकार बनते ही किया जाएगा। राहत पैकेज से पानी की समस्या तो दूर हो जाएगी लेकिन कर्ज में दबे बुंदेलखंड के किसान अभी भी इससे मुक्ति की उम्मीद में हैं। बांदा और हमीरपुर के 80 से ज्यादा किसानों के ट्रैक्टर समय से कर्ज न चुकाने की वजह से बैंकवालों ने जब्त कर लिए हैं। यही हाल दूसरे जिलों का भी है।

#UPCM श्री योगी आदित्यनाथ ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तात्कालिक तौर पर 47 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की।
विज्ञापन विज्ञापन— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) April 2, 2017