फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM will inaugurate RTPCR lab and 16 sub-health centers today through virtual medium

आरटीपीसीआर लैब और 16 उप स्वास्थ्य केंद्रों का सीएम आज वर्चुअल माध्यम से करेंगे लोकार्पण

Sun, 05 Dec 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
CM will inaugurate RTPCR lab and 16 sub-health centers today through virtual medium
कानपुर देहात। जिला अस्पताल परिसर में बनी आरटीपीसीआर लैब सहित 16 उप स्वास्थ्य केंद्रों का सीएम योगी आदित्यनाथ आज वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। इसके लिए शनिवार को दिन भर अधिकारी तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

जनपद में अभी तक कोविड की आरटीपीसीआर जांच नहीं होती थी। एंटीजन जांच के बाद सैंपल जीएसवीएम कॉलेज कानपुर भेजा जाता था। वहां से तीन बाद इसकी रिपोर्ट आती थी। अब यह समस्या जल्द ही खत्म होने वाली है। जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब (बीएसएल-टू) बन कर तैयार है।
विज्ञापन

इसमें एक करोड़ रुपये से ज्यादा की मशीन लगाई गई है। इसके साथ ही अकबरपुर के स्वरूपपुर, करसल, सरवनखेड़ा के भरतपुर पीआसी, झींझक के बान, राजपुर के अफसरिया, बैजामऊ बांगर, महटौली, संदलपुर के चमरौवा, बड़पुरा सहित 10 ब्लॉकों में 16 उप स्वास्थ्य केंद्र भी तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीपीसीआर लैब व उप स्वास्थ्य केंद्रों का रविवार शाम चार बजे सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इसके लिए एक कार्यक्रम जिला अस्पताल में भी आयोजित होगा।
इसमें जनप्रतिनिधि, डीएम जेपी सिंह, सीडीओ सौम्या पांडेय, सीएमओ डॉ. एके सिंह, सीएमएस डॉ. वंदना सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे। उधर, जिन 16 उपस्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण होना है, वह सभी किराये के भवन में संचालित होंगे। इनके स्थायी भवन के लिए सीएमओ डॉ. एके सिंह ने डीएम जेपी सिंह को पत्राचार किया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ आज आरटीपीसीआर लैब सहित 16 उप स्वास्थ्य केंद्रों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed