फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM and many ministers will attend public meeting with PM, four helipads being built

पीएम के साथ जनसभा में शामिल होंगे सीएम व कई मंत्री, बनाए जा रहे चार हैलीपैड

Fri, 11 Feb 2022 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
CM and many ministers will attend public meeting with PM, four helipads being built
पीएम की जनसभा स्थल का निरीक्षण करते एडीजी, डीएम व अन्य। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। शहजादपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की 14 फरवरी को जनसभा प्रस्तावित है। यहां से पीएम किसानों की आय बढ़ाने का संदेश देंगे। जनसभा स्थल के पास चार हैलीपैड बनाने का काम गुरुवार को शुरू हो गया।
विज्ञापन

बदले मौसम को देखते हुए यहां वाटर प्रूफ पंडाल लगाया जाएगा। जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ सहित केंद्र और प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे।
जनपद की अकबरपुर-रनियां, भोगनीपुर, सिकंदरा व रसूलाबाद आरक्षित सीट में कमल खिलाने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। ऐसे में शहजादपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन

सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में पीएम के कार्यक्रम की सूचना लोगों को दे रहे हैं। वहीं, आसपास के जिले के भी भाजपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जनसभा में शामिल होंगे। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी व डीएम ने सभा स्थल का किया निरीक्षण
एडीजी कानपुर जोन भानु भाष्कर, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी स्वप्निल ममगई ने प्रस्तावित जनसभा स्थल का गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पीएम के मंच, लोगों के बैठने, पार्किंग समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

डीएम ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। निर्देशित किया कि आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। मौके पर एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, एएसपी घनश्याम चौरसिया, जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed