फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cm action on illegal slaughter house

सीएम योगी के एक्शन से इन कत्लखानों की आई शामत

Wed, 22 Mar 2017 05:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 22 Mar 2017 05:33 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक ने नगरपालिका, नगर पंचायतों से मांगी लिस्ट
रोड किनारे की कई मीट की दुकानें बंद

विज्ञापन
cm action on illegal slaughter house
डेमो

विस्तार

यूपी में सत्ता परिवर्तन के बाद योगी के एक्शन में आते ही अवैध बूचड़खाना चलाने वालों की शामत आ गई है। लोगों ने कई दिनों से दुकानें नहीं खोली हैं। पुलिस अधीक्षक ने नगर पालिकाओं से बूचड़खानों की लिस्ट मांगी है।
विज्ञापन


जिले में करीब एक दर्जन बूचड़खाने संचालित हैं, लेकिन कन्नौज नगर पालिका से लेकर जिला पंचायत में इन बूचड़खानों का किसी भी पटल पर रिकार्ड नहीं हैं। वहीं, जिला मुख्यालय पर मीट कारोबारियों में बदलाव देखने को मिला है।
विज्ञापन


जहां पहले तमाम दुकानदार खुले में मीट की बिक्री करते थे, उन्होंने दुकानों पर शीशे लगवा दिए। हालांकि कुछ अभी भी अपनी पुरानी हनक बनाए हुए हैं और खुले में मीट की बिक्री कर रहे हैं। जबकि प्रशासन का निर्देश है कि कोई भी खुले में मीट की बिक्री नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर तिर्वा क्रासिंग क्षेत्र में लगने वाली दुकानें, जलालाबाद में कई दुकानें खुल ही नहीं रही हैं। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी का कहना है कि शासन से उनके पास बूचड़खानों के बारे में कोई आदेश नहीं आया है।


इसके बावजूद उन्होंने समस्त नगर पालिकाओं से लिस्ट मांगी है। लिस्ट मिलते ही इन बूचड़खानो की चेकिंग की जाएगी। जिले में जो भी बूचड़खाना अवैध रुप से संचालित होने की खबर मिलती है तो उसे बंद कराया जाएगा। मीट कारोबारियों को आगाह किया कि लाइसेंस धारक ही मीट की बिक्री करें। इसके अलावा अपनी दुकानों पर पर्दा अवश्य लगा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed