{"_id":"667855a841405bc6b904ed80","slug":"clouds-remained-throughout-the-day-rain-gave-relief-in-bakewar-in-the-evening-etawa-news-c-216-1-etw1004-113091-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दिनभर छाए रहे बादल, शाम को बकेवर में बारिश ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दिनभर छाए रहे बादल, शाम को बकेवर में बारिश ने दी राहत
विज्ञापन
इटावा/बकेवर। बारिश का इंतजार कर रहे जिले के लोगों को शनिवार को भी बारिश की फुहारों ने उमस भरी गर्मी से राहत दी। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया। जिले के कुछ हिस्सों में रविवार को बूंदाबांदी हुई तो कुछ हिस्सों में सूखा ही रहा।
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही बादल व सूरज की लुकाछिपी शुरू हो गई थी जो दोपहर दो बजे तक चलती रही। दो बजे से बादल छाए रहे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं बकेवर-लखना क्षेत्र में रविवार को भी अच्छी बारिश हुई। इससे एक ओर धान के किसानों को फायदा तो दूसरी ओर मूंग की पैदावार करने वाले किसान निराश दिखे।
क्षेत्र में 20 से 25 मिनट हुई बारिश से धान की नर्सरी की बुआई करने वाले किसानों ने तैयारियां शुरू कर दीं है। शासन की ओ से जिले को इस बार 53213 हेक्टेयर धान के फसल का लक्ष्य दिया गया है। बीते माह से लगातार तेज गर्मी के कारण धान की नर्सरी की बुआई नहीं हो पा रहीं थी लेकिन दो दिनों से हुए मौसम में परिवर्तन ने किसानों को राहत दी है।
विज्ञापन
एक सप्ताह में जिले के अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं इस बीच न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री पारा गिरा है। हालांकि जिले के जिन क्षेत्रों में बारिश हुई है उनमें मूंग व उड़द की फसल को नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार 80 फीसदी किसान इन फसलों की कटाई कर चुके है। इससे ज्यादा नुकसान होने की संभावना नहीं है।
ईकरी गांव के सर्वेश तिवारी ने बताया कि 15 बीघा मूंग की फसल खेतों में पड़ी थी तभी बारिश हो गई, इससे नुकसान हुआ है। कुड़रिया में मिलन तिवारी की पांच बीघा, संतोष की 10 बीघा, वेदप्रकाश की 10 बीघा मूंग बारिश की वजह से नहीं कट पाई है।
-- -- -- -- -- -- --
सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट रहेगी। वहीं बादलों के साथ जिले के कुछ हिस्साें में बारिश की संभावना है। अभी रुक-रूककर कुछ ही हिस्सों में बारिश हो रही है, लेकिन इस सप्ताह अच्छी बारिश हो सकती है। - डॉ. एसएन पांडे, मौसम वैज्ञानिक