{"_id":"5e77574e8ebc3e76b14a39a9","slug":"cloth-merchant-hanged-himself-under-mental-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक तनाव में कपड़ा व्यापारी ने फांसी लगा दी जान, परिजन बोले दुकान पर नहीं हो रही थी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक तनाव में कपड़ा व्यापारी ने फांसी लगा दी जान, परिजन बोले दुकान पर नहीं हो रही थी बिक्री
Sun, 22 Mar 2020 05:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 22 Mar 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के रामादेवी स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में शनिवार देर रात कपड़ा व्यापारी ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के परिजनों के अनुसार दुकान न चलने से मृतक परेशान रहता था। जिस वजह से ये कदम उठाया। फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी गिरधारीलाल चौरसिया का 35 वर्षीय बेटा मनीष चौरसिया कपड़ा व्यापारी था। मनीष के बड़े भाई प्रदीप के अनुसार उसकी शिवाला में कपड़े की दुकान थी।
मनीष के परिवार में पत्नी सौम्या और डेढ़ साल की बेटी अवनी है। उसकी पत्नी पिछले एक हफ्ते से मायके शुक्लागंज में है। भाई प्रदीप ने बताया कि मनीष की दुकान पिछले कुछ माह से ठीक से नही चल रही थी। जिससे वह परेशान रहता था। शनिवार रात मनीष खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था।
विज्ञापन
जिसके बाद उसने खुद को दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। दूसरे दिन रविवार सुबह जब मनीष दोपहर तक कमरे से नही निकला तो मनीष की मां ने कमरे में जाकर देखा। जिसपर उसे मनीष का शव लटकता मिला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामादेवी चौकी प्रभारी हरिओम गौतम ने बताया कि कपड़ा व्यापारी मनीष के मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।