फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Close friend stole advocate's bullet parked in Barra police station

Kanpur News: करीबी ने चुराई बर्रा थाने में खड़ी अधिवक्ता की बुलेट

Wed, 26 Feb 2025 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Close friend stole advocate's bullet parked in Barra police station
कानपुर। बर्रा थाने से जरौली निवासी अधिवक्ता की बुलेट उसके करीबी ने ही चोरी की थी। बर्रा थाने से शुक्लागंज तक लगे 153 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और अधिवक्ता से बातचीत के बाद पुलिस ने यह दावा किया है। पुलिस का कहना है कि रामादेवी और नौबस्ता में दिखे युवक को अधिवक्ता ने अपने परिचित के रूप में पहचाना है। अब एक टीम शुक्लांज में आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जरौली फेज टू वैष्णवी विहार निवासी अधिवक्ता अमर सिंह की 23 दिसंबर 2024 को विश्वबैंक बर्रा स्थित घर से बुलेट चोरी हो गई। 15 फरवरी को पुलिस ने उसे लावारिस अवस्था में बरामद कर लिया। पुलिस ने बुलेट थाने में दाखिल कर दी। गाड़ी वापस पाने के लिए अमर सिंह शुक्रवार को कोर्ट का आदेश लेकर थाने पहुंचे तो थाना परिसर से ही बुलेट चोरी होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


थाने से गाड़ी चोरी होने की जानकारी पर थाने के मालखाना मोहर्रिर हेड कांस्टेबल जितेंद्र ठाकरे ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने 153 कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसे आरोपी बुलेट लेकर गालियों के रास्ते नौबस्ता चौराहे जाते दिखा। वहां से वह एलीवेटेड रोड से रामादेवी की ओर गया। इसके बाद वह गंगा का पुल पार कर शुक्लागंज की ओर जाता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार को थाने पहुंचे अधिवक्ता को पुलिस ने फुटेज दिखाई तो उसने आरोपी को पहचान लिया। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि थाने से बुलेट ले जाने वाले आरोपी की पहचान हो गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed