फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Class 9 student raped and forced to undergo an abortion.

Kanpur News: नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराया

Fri, 09 Oct 2026 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Class 9 student raped and forced to undergo an abortion.
कानपुर। रावतपुर में नौवीं की छात्रा के शारीरिक शोषण और जबरन गर्भपात के मामले में पुलिस ने पीडि़ता के मामा, मामी, नाना-नानी, मामा के दो दोस्तों, एक रिश्तेदार और दो डॉक्टरों समेत 10 लोगों के खिलाफ गुरुवार रात प्राथमिकी दर्ज की है। रावतपुर निवासी पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी कन्नौज स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि वहां मामा ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर करीब छह माह तक उसका शारीरिक शोषण किया। छात्रा ने इसकी जानकारी नाना-नानी और मामा-मामी को देने की कोशिश की तो उसे डरा-धमकाकर चुप करा दिया गया। आरोप है कि गर्भवती होने के बाद भी शोषण जारी रहा और बाद में गर्भपात करा दिया। इसके बाद नानी बीमारी का बहाना बनाकर उसे रावतपुर में उसकी मां के पास छोड़ गईं। घर पर बेटी को गुमसुम देखकर मां ने कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद मां बेटी को लेकर रावतपुर थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed