फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Class 12 student receives threats on Facebook and WhatsApp

UP: मेरे मौसा हिस्ट्रीशीटर... बात न मानी तो गोली मार दूंगा, 12वीं की छात्रा को फेसबुक व व्हाट्सएप पर मिली धमकी

Tue, 05 May 2026 11:08 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 05 May 2026 11:08 PM IST
सार

Kanpur News: नौबस्ता निवासी 12वीं की छात्रा को फेसबुक और व्हाट्सएप पर धमकी मिली है। छात्रा ने साइबर क्राइम ब्रांच थाने में शिकायत की है।

विज्ञापन
Class 12 student receives threats on Facebook and WhatsApp
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरे मौसा हिस्ट्रीशीटर हैं... मेरी बात नहीं मानी तो गोली मार दूंगा...। मैं तुमसे दोस्ती करना चाहता हूं। कॉल नहीं उठाई तो आत्महत्या कर लूंगा...। इस तरह के धमकी भरे मैसेज फेसबुक और व्हाट्सएप पर नौबस्ता निवासी 12वीं की छात्रा को आ रहे हैं। उसने मैसेज और कॉल से परेशान होकर अपनी मां को सारी घटना बताई। इस पर साइबर क्राइम ब्रांच थाने में शिकायत की गई है। पुलिस ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन


नौबस्ता की 12वीं की छात्रा के पास एक दिन अंजान आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। छात्रा ने दोस्ती स्वीकार कर ली। उसने कुछ मैसेज किया तो छात्रा ने उसका जवाब दे दिया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ। इस बीच आरोपी ने छात्रा से अश्लील कमेंट किए। छात्रा ने उसे अनफ्रेंड कर दिया लेकिन आरोपी उसको परेशान करने लगा।
विज्ञापन


उसके व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज करता रहा। छात्रा उसका नंबर ब्लॉक करती तो वह दूसरे नंबर से मैसेज करने लगता। उसने छात्रा की फोटो लेकर फर्जी प्रोफाइल बनाई। उससे कई लोगों को मैसेज कर दिया। छात्रा की मां ने कपड़ा कारोबारी पति को जानकारी दी। उन्होंने अखिल भारतीय स्वर्णकार विकास परिषद के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जायसवाल को बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पीड़ित परिवार ने साइबर क्राइम ब्रांच थाने में तहरीर दी। उन्होंने ऑनलाइन शिकायत पहले ही दर्ज करा दी थी। साइबर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतीश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed