{"_id":"614a32b88ebc3e83b437edae","slug":"clarification-from-assistant-labor-commissioner-in-less-registration-of-workers-akbarpur-news-knp653619134","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों के कम पंजीकरण में सहायक श्रमायुक्त से स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों के कम पंजीकरण में सहायक श्रमायुक्त से स्पष्टीकरण
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम जेपी सिंह। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। डीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान 44 साल से ज्यादा उम्र वालों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगाने का निर्देश दिए गए। वहीं, श्रमिकों का कम पंजीकरण होने पर सहायक श्रमायुक्त का स्पष्टीकरण तलब किया।
डीएम जेपी सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन की दोनों डोज जरूर लगाएं। छूटे लोगों को चिह्नित कर उनका भी वैक्सीनेशन करें। एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि जनपद में करीब एक हजार गोल्डन कार्ड प्रतिदिन बन रहे हैं। डिप्टी सीएमओ डॉॅ. एपी वर्मा ने बताया कि डेंगू के जिले में कुल सात केस आए हैं, जिसमें से छह केस सही हो गए हैं। एसीएमओ डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि जिले में कल 7013 अतिकुपोषित बच्चों की पहचान की गई है, जिसमें से 4793 का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसमें से 878 को सीएचसी व पीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जबकि 35 बच्चे एनआरसी में भर्ती हैं।
सहायक श्रमायुक्त अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि अभी केवल 860 श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है, जबकि लक्ष्य आठ हजार का है। डीएम ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा। डीएम ने सीवीओ डॉ. देवकीनंदन लवानिया को निर्देशित किया कि जनपद में अन्ना जानवरों के कारण घटनाएं हो रही हैं। अलग से टीमें गठित कर अन्ना जानवरों का पता लगाएं और उनको संरक्षित करें। बैठक में सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, सीएमओ डॉ. एके सिंह, जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन आदि उपस्थित रहे।