{"_id":"696aa2b6271e5e788e044a1f","slug":"claims-and-objections-can-be-made-in-the-raw-voter-list-till-february-6-kanpur-news-c-220-1-akb1002-136933-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कच्ची मतदाता सूची में छह फरवरी तक दे सकते दावे व आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कच्ची मतदाता सूची में छह फरवरी तक दे सकते दावे व आपत्तियां
Sat, 17 Jan 2026 02:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। विधानसभा क्षेत्रों की कच्ची मतदाता सूची में खामियों के सुधार के लिए दावे और आपत्तियां 6 फरवरी तक दे सकते हैं। यदि नाम, पता या फिर अन्य प्रविष्टि में कोई गलती है तो सुधारने का विकल्प है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार एक जनवरी 2026 को 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवा सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए फार्म - 6 भरकर बीएलओ को देना होगा। 6 फरवरी तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जानी हैं। सभी बीएलओ 18 जनवरी को कच्ची मतदाता सूची के साथ बूथों पर सुबह 10.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त आयोग की ओर से विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई हैं। इसमे 18 जनवरी 2026 (रविवार), 31 जनवरी 2026 (शनिवार), 01 फरवरी 2026 (रविवार) को इन विशेष अभियान दिवसों में पदाभिहीत स्थलों (मतदान केंद्र) पर पदाभिहीत अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
6 जनवरी को प्रकाशित हुई कच्ची सूची के साथ-साथ दावे और आपत्तियों से संबंधित सभी प्रकार के फार्म जैसे फार्म-6 (घोषणा-पत्र सहित), फार्म-7 एवं फार्म-8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेगें। विशेष अभियान दिवसों में वह स्वयं और उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी बीएलओ, सुपरवाइजरों तथा पदाभिहीत अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगें।
विज्ञापन
.................
कल्याणपुर व डेरापुर विधानसभा में दर्ज है एक परिवार का नाम
कानपुर देहात। डेरापुर विधानसभा क्षेत्र के चिलौली गांव निवासी छुन्नी लाल ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डेरापुर को शिकायती पत्र भेजा है। बताया कि मकान नंबर 149 में उनके परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज हैं। आरोप लगाया कि एक अन्य व्यक्ति ने फर्जी तरीके से उनके मकान नंबर पर अपना व अपने परिवार के तीन सदस्यों का नाम अंकित करा लिया है। जबकि उक्त व्यक्ति कानपुर के कल्याणपुर का मूल निवासी है। कल्याणपुर विधानसभा सूची में भी उसका व उसके परिवारियों का नाम दर्ज है। दो विधानसभाओं में दर्ज गलत नामों को काटने की मांग की। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुरभि शर्मा ने बताया कि शिकायत पर संबंधित को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)