फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   civil engineer wife suicide after five months of marriage

शादी के पांच महीने बाद सिविल इंजीनियर की पत्नी ने लगाई फांसी, कमरे से मिला सुसाइड नोट

Sun, 28 Jul 2019 11:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Jul 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
civil engineer wife  suicide after five months of marriage
मृतका - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शादी के पांच महीने बाद बर्रा दो निवासी सिविल इंजीनियर की पत्नी अनुपमा (21) ने शनिवार रात फांसी लगा ली। शव कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मानसिक स्थिति ठीक न होने से आत्महत्या करने का जिक्र है।
विज्ञापन


मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न के चलते आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पोस्टमार्टम में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। मूलरूप से फतेहपुर के माहौर गांव निवासी अनुपमा की शादी दो फरवरी को बर्रा-दो के सिविल इंजीनियर पवन कुमार से हुई थी।
विज्ञापन


मृतका के सिपाही भाई पवन का आरोप है कि एक माह पूर्व पति और ससुरालियों ने कार की मांग की थी। असमर्थता जताने पर बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। शनिवार शाम 7:30 बजे आखिरी बार अनुपमा ने भाभी सुनीता को फोन करके कहा था कि अब वह कभी गांव नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अनुपमा का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। आरोप है कि प्रताड़ना से तंग आकर ही उसने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह का कहना है कि मृतका के मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed