फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   civil airport is overflowing

इंतजार खत्म, बहुरने वाले हैं सिविल एयरपोर्ट के दिन  

Thu, 21 Sep 2017 02:54 PM IST
सुरजीत तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
सुरजीत तिवारी, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 21 Sep 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
civil airport is overflowing
डेमो पिक

सिविल एयरपोर्ट कानपुर छावनी के अच्छे दिन आने वाले हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण निगमित (नई दिल्ली) ने इसे ‘उड़े देश का आम नागरिक’ (उड़ान ) योजना के दूसरे फेज में शामिल करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है। एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन की मंजूरी नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिल चुकी है। इसमें एयरपोर्ट की 1128 मीटर रन-वे की रिकारपेटिंग, बिल्डिंग और मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं। वहीं, एयरपोर्ट के 206 एकड़ जमीन पर उगे घासनुमा जंगल की सफाई की टेंडर प्रकिया पूरी हो गई है, इसे साफ करने का काम जल्द शुरू होगा।

विज्ञापन

 

कानपुर कैंट स्थित सिविल एयरपोर्ट से ढाई दशक पहले छोटे जहाजों की उड़ान होती थी। यहां पायलट की गलती से अर्चना एयरवेज का जहाज रन-वे पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके अलावा इस एयरपोर्ट का उपयोग दूसरे विश्व युद्ध में अंग्रेजों जंगी जहाज उड़ाकर किया था। पूर्व सरकारों की उपेक्षाओं से यह अस्तित्वहीन हो गया। यहां से फ्लाइट संचालन के कई बार असफल प्रयास हुए। कुछ महीने पहले उड्डयन मंत्रालय की टीम ने फ्लाइट संचालन पर सहमति जताई थी। इस पर एयरपोर्ट अथोरिटी ने केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) में शामिल करने की कोशिश शुरू कर दी। प्रोजेक्ट में प्रतीक्षालय, पेयजल, ट्राली आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन


यह फ्लाइट संचालित हो सकेंगी, उद्योगपति करेंगे भागीदारी 
एयर एबुंलेंस, मेडिकल एंबुलेंस, निजी विमान और विमान कंपनियों के 19 सीटर जहाज उड़ाए जा सकेंगे। सूत्रों का कहना है कि शहर के लोहिया समेत कई उद्योगपति सिविल एयरपोर्ट से अपनी छोटी फ्लाइट संचालित करने की जोर आजमाइश में हैं। इस एयरपोर्ट से इलाहाबाद, बनारस, गोरखपुर, आगरा, वाराणसी, खजुराहो आदि स्थानों के लिए फ्लाइट संचालित करने की योजना है। अभी फ्लाइट न होने से लोग मजबूरी में वॉल्वो बस, टैक्सी का सहारा ले रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल एयरपोर्ट को रीजनल कनेक्टविटी स्कीम (आरसीएस) के दूसरे फेज में शामिल करने की कवायद चल रही है। इसके रन-वे पर इसकी रिकारपेटिंग के लिए मुख्यालय (नई दिल्ली) ने सहमति जताई है। इस क्रम में परिसर की साफ सफाई औैर घास कटाई की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, ठेकेदार जल्द काम शुरू करेगा’ 
- जमील खालिक, एयरपोर्ट डायरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed