फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   civic

इस आईएस की सादगी के सभी कायल

Wed, 05 Jan 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
civic
मत्रों व परिजनों के साथ आईएएस योगेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। बिहार के समस्तीपुर में जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह की सादगी व ईमानदारी सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रही है। 35 महीनों तक नालंदा के डीएम रहे योगेंद्र का चार दिन पहले समस्तीपुर स्थानांतरण हुआ था। योेगेंद्र ने अपना बैग उठाया और स्टेशन पहुंचे। खुद ही लाइन में लगकर समस्तीपुर का टिकट लिया और ट्रेन में बैठकर नए कार्यस्थल पर पहुंच गए। योगेंद्र सिंह गंजमुरादाबाद विकासखंड के छोटे से गांव हरईपुर के मूल निवासी हैं। उन्होंने प्राइमरी पाठशाला में पढ़ाई की थी। अपने बेटे की सादगी की पूरे क्षेत्र में चर्चा है।
विज्ञापन

तीन हजार आबादी वाले गांव में साधारण किसान परिवार में वर्ष 1990 में जन्मे योगेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राइमरी पाठशाला में हुई। हाईस्कूल की शिक्षा अटवा वैक स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज और इंटर मल्लावां के बीएन इंटर कॉलेज से किया। लखनऊ विश्वविद्यालय से बीए और दिल्ली के जेएनयू से एमए की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2002 में पिता जय सिंह का कैंसर से निधन हो गया था। इसके बाद बेटे को पढ़ाने की जिम्मेदारी मां श्यामा देवी ने उठाई। मात्र तीन बीघा खेती से वह परिवार के साथ बेटे की पढ़ाई का खर्च भी उठाती रहीं। इसके बाद भी आर्थिक संकट गहराया तो योगेंद्र ने लखनऊ में रहकर पढ़ाई के साथ बच्चों को कोचिंग पढ़ाना शुरू कर दिया। फिर सिविल परीक्षा की तैयारी शुरू की। वर्ष 2012 में आईएएस चुने गए और उन्हें बिहार कैडर मिला।
विज्ञापन

योगेंद्र सिंह का विवाह 2018 में पुरवावां जिला हरदोई निवासी नेहा के साथ हुआ। नेहा गृहणी हैं। पत्नी व मां योगेंद्र के साथ रहती हैं। एक पुत्र नेयस है। हरईपुर गांव में उनका पैतृक घर है। इसी 15 दिसंबर को योगेंद्र अपने चचेरे भाई आशू की शादी में गांव आए थे। ग्रामीणों में हमेशा उनकी ईमानदारी, शालीनता, सहजता और कर्तव्यनिष्ठा की चर्चा होती रहती है। गांव के युवाओं के लिए वह एक प्रेरणाश्रोत बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed