फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   City's Tanya won the tenth state chess championship in the senior category

Kanpur News: शहर की तान्या ने सीनियर वर्ग में जीती दसवीं स्टेट शतरंज चैंपियनशिप

Fri, 28 Mar 2025 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
City's Tanya won the tenth state chess championship in the senior category
स्टेट शतरंज चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली तान्या। - फोटो : स्वयं
कानपुर। राज्यस्तरीय महिला वर्ग की शतरंज चैंपियनशिप 25 से 27 मार्च तक सीतापुर में हुई। सीनियर वर्ग में कानपुर की तान्या वर्मा 4.5 अंक (चार जीत व एक ड्रा) के साथ चैंपियन बनीं। स्टेट प्रतियोगिता में तान्या की यह लगातार दसवीं ट्रॉफी रहीं।
विज्ञापन


लखनऊ की सिमरन साधवानी चार अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि प्रयागराज की संचिता यादव 3.5 अंक के साथ तीसरे, गाजियाबाद की रुचि जैन 3.5 अंक के साथ चौथे और कानपुर की प्रशंसा वर्मा तीन अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


वहीं, अंडर-13 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में कानपुर की काशवी गुप्ता तीसरे स्थान पर, अनन्या अवस्थी नौवें स्थान पर और कृतिका वाजपेयी दसवें स्थान पर रहीं। सभी खिलाडि़यों को पदक, ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में जीतने वाली खिलाडि़यों का चयन राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह चार से 14 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यस्तरीय दस प्रतियोगिताओं में तान्या की उपलब्धि
1- राज्य सीनियर महिला शतरंज चैंपियनशिप-2025 (सीतापुर) में प्रथम स्थान।
2- प्रथम यूनिकॉर्न इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट- 2024 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी।
3- यूपी अंडर 19 शतरंज चैंपियनशिप 2024 (वाराणसी) में प्रथम स्थान।
4- अंडर-25 यूपी फाइड रेटेड शतरंज चैंपियनशिप 2019 (कौशांबी) में प्रथम स्थान।
5- यूपी अंडर-20 शतरंज चैंपियनशिप 2020 (झांसी) में प्रथम स्थान।
6- यूपी अंडर-16 ऑनलाइन शतरंज चैंपियनशिप 2021 में प्रथम स्थान।
7- यूपी अंडर-19 शतरंज चैंपियनशिप 2022 (लखनऊ) में प्रथम स्थान।
8- चलो ओलंपियाड यूपी अंडर-15 रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2022 (कानपुर) में प्रथम स्थान।
9- यूपी अंडर-18 शतरंज चैंपियनशिप 2022 (कौशांबी) में प्रथम स्थान।
10- यूपी अंडर-15 शतरंज चैंपियनशिप 2022 (गाजियाबाद) में प्रथम स्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed